Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi air pollution Ready to Change Markets Opening Hours You must Find Solution CTI Writes to Centre
बाजार खोलने का समय बदलेंगे, अब आप ही निकालो हल; दिल्ली प्रदूषण पर CTI का केंद्र को पत्र

बाजार खोलने का समय बदलेंगे, अब आप ही निकालो हल; दिल्ली प्रदूषण पर CTI का केंद्र को पत्र

संक्षेप:

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण का सीधा असर राजधानी के रिटेल कारोबार पर दिखने लगा है। एयर क्वालिटी के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने से बाजारों में भीड़ घट गई है। सीटीआई ने केंद्र को पत्र लिखकर जल्द समाधान की अपील की है।

Dec 17, 2025 03:01 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर चिंता जताई है। सीटीआई ने मांग की है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों के साथ एक इमरजेंसी बैठक बुलाई जाए, क्योंकि दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण से मुक्ति केवल दिल्ली सरकार के हाथ में नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि राजधानी में एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुकी है, जिसकी वजह से लोग बाजारों में आने से बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां पहले एनसीआर से रोज 3 से 4 लाख लोग खरीदारी के लिए दिल्ली आते थे, अब यह संख्या घटकर करीब 1 लाख रह गई है।

ये भी पढ़ें:वर्क फ्रॉम होम, ईवी स्टेशन, वाहन बैन... नोएडा में प्रदूषण रोकने के लिए महायोजना
ये भी पढ़ें:दिल्ली जैसी हवा में सांस ले रहा देहरादून! प्रदूषण पर चिंता बढ़ी, AQI 300 पार

सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान आमतौर पर बाजारों में अच्छी भीड़ रहती है, लेकिन प्रदूषण के कारण लोग आने से कतरा रहे हैं। सांस से जुड़ी बीमारी वाले लोग तो घर से निकल ही नहीं पा रहे हैं।

सीटीआई वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत जैसे एनसीआर शहरों में भी AQI गंभीर स्तर पर है। उन्होंने केंद्र सरकार से सभी राज्यों के साथ मिलकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। संगठन ने कहा कि सरकार अगर बाजारों को अलग-अलग समय पर खोलने का फैसला करती है, तो सभी मार्केट एसोसिएशन सहयोग के लिए तैयार हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।