Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi air pollution heart attack risk study aqi emergency cases
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ते ही आ रहे हार्ट अटैक के ज्यादा केस, नई रिसर्च में खुलासा

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ते ही आ रहे हार्ट अटैक के ज्यादा केस, नई रिसर्च में खुलासा

संक्षेप:

एक शोध के अनुसार दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के ठीक 24 घंटे बाद दिल की बीमारियों से जुड़ी इमरजेंसी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जहां PM 2.5 बढ़ने पर हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है।

Jan 08, 2026 12:31 pm ISTAnubhav Shakya नई दिल्ली, हिंदुस्तान टाइम्स
share Share
Follow Us on

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही दिल की बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। एक नई रिसर्च में यह साफ तौर पर सामने आया है कि हवा में जहर घुलने से दिल संबंधी इमरजेंसी अगले ही दिन बढ़ने लगती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टडी में क्या निकला?

यह पायलट स्टडी जनवरी से जुलाई 2021 के बीच दिल्ली और शिमला में की गई। शोधकर्ताओं ने बड़े अस्पतालों से 41,000 से ज्यादा मरीजों के रिकॉर्ड जांचे। दिल्ली में 11,000 से अधिक दिल संबंधी इमरजेंसी केस मिले, जबकि शिमला में करीब 3,900।

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के ठीक एक दिन बाद दिल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। AQI में हर 10 अंकों की बढ़ोतरी पर दिल की इमरजेंसी 1.8% बढ़ी। PM10 में इतनी ही बढ़ोतरी से 1.2% का इजाफा हुआ। PM2.5 के मामले में बढ़ोतरी 2.0% तक रही। शिमला में ऐसा कोई स्पष्ट संबंध नहीं मिला। वहां के आंकड़े असंगत और सांख्यिकीय रूप से महत्वहीन थे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में गलन भरी सर्दी का सितम, कोहरे का येलो अलर्ट जारी; पढ़िए मौसम अपडेट

सबसे आम दिल की समस्याएं

दोनों शहरों में हार्ट अटैक (मायोकार्डियल इंफार्क्शन) और कोरोनरी आर्टरी डिजीज सबसे ज्यादा दर्ज हुई। हालांकि मरीजों की स्थिति में फर्क था। दिल्ली के मरीज आमतौर पर कम उम्र के थे। वे कम शारीरिक सक्रियता, ज्यादा नमक और फैट वाली डाइट, हाइपरटेंशन और मानसिक तनाव से प्रभावित थे। शिमला में तंबाकू का इस्तेमाल और लकड़ी-कोयले से खाना बनाने की आदत ज्यादा पाई गई।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में सफाई पर पंजाब तक बढ़ गई लड़ाई, आतिशी विवाद पर कैसे घिर गई AAP

कोविड का असर नहीं

स्टडी के दौरान दोनों शहरों के मरीजों में कोविड संक्रमण के मामलों में कोई बड़ा अंतर नहीं था। यानी प्रदूषण का दिल पर असर पूरी तरह अलग था। यह स्टडी 'Discover Public Health' जर्नल में हाल ही में प्रकाशित हुआ है। इसे नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, भारत मौसम विज्ञान विभाग और नई दिल्ली की संस्था सफ्टीनेट के शोधकर्ताओं ने मिलकर पूरा किया।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।