Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi aiims postgraduate nursing students will receive monthly scholarship
दिल्ली एम्स में नर्सिंग पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को मिलेगा हर माह मिलेगा वजीफा, कितनी रकम?

दिल्ली एम्स में नर्सिंग पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को मिलेगा हर माह मिलेगा वजीफा, कितनी रकम?

संक्षेप:

दिल्ली एम्स से नर्सिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को भी हर महीने वजीफा मिलेगा। एम्स के गवर्निंग बॉडी (जीबी) से स्वीकृति मिलने के बाद संस्थान के रजिस्ट्रार ने आदेश जारी कर दिया है। 

Dec 06, 2025 02:59 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रणविजय सिंह, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली एम्स से नर्सिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें भी नर्सिंग स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान हर महीने 15 हजार रुपये वजीफा मिलेगा। एम्स के गवर्निंग बॉडी (जीबी) से स्वीकृति मिलने के उपरांत संस्थान के रजिस्ट्रार ने चार दिसंबर को एक आदेश जारी कर दिया है। इसलिए एम्स में अब यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे एम्स से नर्सिंग स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आर्थिक दृष्टि से भी फायदा होगा। बता दें कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद मेडिकल स्नातकोत्तर में दाखिला लेने वाले छात्रों को नामांकन के साथ ही जूनियर रेजिडेंट डाक्टर पद मिल जाता है। इसलिए वे पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों का इलाज भी करते हैं और उन्हें अच्छा वेतन भी मिलता है।

बताया जा रहा है कि कई नए एम्स में नर्सिंग स्नातकोत्तर के छात्रों को भी वजीफा दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन दिल्ली एम्स में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके मद्देनजर दिल्ली दिल्ली में भी इसे लागू करने का प्रस्ताव था। दो वर्षों से इस पर विचार चल रहा था। इसी क्रम में सबसे पहले नौ नवंबर 2023 में एम्स के स्थायी अकादमिक समिति से इसे स्वीकृति दी गई।

फिर पिछले वर्ष 18 जुलाई को संस्थान के स्थायी वित्त समिति से स्वीकृति मिली। इसके बाद इस वर्ष 12 सितंबर को जीबी की बैठक में इस मुद्दे को रखा गया। जिसे एम्स की जीबी ने स्वीकृति दे दी थी। लिहाजा, अब एम्स ने इसे लागू करने की दिशा में कदम उठाया है।

इसके तहत अस्पताल में मरीजों की देखभाल व शोध भी नर्सिंग स्नातकोत्तर की पढ़ाई का हिस्सा होगा। इसलिए ओपीडी व वार्ड में उनकी ड्यूटी भी लग सकती है। साथ ही संबंधित विभाग के फैक्लटी उनके कार्य का नियमित मूल्यांकन भी करेंगे। वैसे एम्स के नर्सिंग अधिकारी बताते है कि नर्सिंग की छात्रों की ड्यूटी पहले से भी लगती रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।