दिल्ली एम्स का कमाल; 4 माह के मासूम के फेफड़े की दुर्लभ सर्जरी, 2 दिन में ही डिस्चार्ज

लाइव हिन्दुस्तान, राजीव शर्मा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने 4 महीने के बच्चे के दोनों फेफड़ों में जन्मजात खराबी (सीपीएएम) की अत्यंत जटिल और दुर्लभ की-होल सर्जरी की है। डॉक्टरों ने दाएं फेफड़े के गहराई में स्थित नौवें और 10वें सेगमेंट को सुरक्षित रूप से हटाया।

दिल्ली एम्स का कमाल; 4 माह के मासूम के फेफड़े की दुर्लभ सर्जरी, 2 दिन में ही डिस्चार्ज

दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने महज चार महीने की उम्र के बच्चे के फेपड़ों की दुर्लभ और तकनीकी रूप से मुश्किल सर्जरी करके उसे नया जीवन दे दिया। बच्चे को जन्म से ही फेफड़ों की एक जन्मजात खराबी थी और दोनों फेफड़े इससे प्रभावित थे। खासबात यह है कि ऑपरेशन के बाद बच्चे ने बेहद तेजी से रिकवरी की और महज दो दिन बाद ही उसे छुट्टी दे दी गई।

एम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशेष जैन के मुताबिक बच्चे में जन्म से पहले ही 'कंजेनिटल पल्मोनरी एयरवे मैलफॉर्मेशन' (सीपीएएम) का पता चल गया था। इस स्थिति में मां के गर्भ में ही फेफड़े का एक हिस्सा असामान्य रूप से विकसित होता है और सिस्ट (गांठ) जैसा टिश्यू बना लेता है। यह सामान्य फेफड़े की तरह काम नहीं कर पाता। आमतौर पर यह एक तरफ के फेफड़े में होती है, लेकिन इस बच्चे में यह खराबी दोनों फेफड़ों में थी। इसीलिए यह ज़्यादा दुर्लभ और जटिल स्थिति है।

डॉक्टरों ने बताया कि दोनों फेफड़े प्रभावित होने की वजह से सर्जिकल टीम फेफड़े के पूरे लोब (फेफड़े का बड़ा और आम तौर पर हटाया जाने वाला हिस्सा) को नहीं हटा सकती थी। ऐसा करने पर बच्चे के पास भविष्य के लिए पर्याप्त स्वस्थ फेफड़े का टिश्यू नहीं बचता। इसलिए उन्होंने केवल बीमारी वाले हिस्से को हटाने का अधिक बारीकी वाला तरीका चुना और इसकी शुरुआत दायीं ओर से की गई।

क्या होता है सेगमेंट?

एम्स के प्रोफेसर विशेष जैन ने बताया कि हर फेफड़ा छोटी-छोटी काम करने वाली इकाइयों से बना होता है जिन्हें 'सेगमेंट' कहते हैं। ये संतरे के प्राकृतिक हिस्सों की तरह होते हैं, और हर सेगमेंट की अपनी अलग ब्लड सप्लाई और एयर-वे (सांस की नली) होती है। पूरे लोब को हटाना तकनीकी रूप से आसान होता है, लेकिन सिर्फ एक या दो अलग-अलग सेगमेंट को हटाना (सेगमेंटेक्टोमी) कहीं ज्यादा मुश्किल काम है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि सर्जन को फेफड़े के अंदर गहराई में मौजूद ब्लड वेसल्स (रक्त वाहिकाओं) और एयर-वे को सावधानी से अलग करना होता है, ताकि उनके आसपास के स्वस्थ सेगमेंट को कोई नुकसान न पहुंचे।

ऐसे किया ऑपरेशन

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के हेड डॉ. संदीप अगरवाला ने बताया कि दायां फेफड़ा तीन लोब से बना होता है। इसमें ऊपरी, बीच का और निचला लोब होता है। ऊपरी लोब तीन सेगमेंट में, बीच का लोब दो सेगमेंट में और निचला लोब पांच सेगमेंट में बंटा होता है। इस मामले में एम्स की टीम ने दाएं फेफड़े के निचले लोब का ऑपरेशन किया और 9वें और 10वें सेगमेंट को हटाया।

पूरे फेफड़े में सेगमेंट 9 और 10 को निकालना सबसे मुश्किल होता है, क्योंकि इनकी नसें और एयरवे (सांस की नली) टिश्यू के अंदर गहराई में होते हैं, सतह से काफी दूर। सिर्फ़ चार महीने के बच्चे की की-होल सर्जरी से इसे सुरक्षित रूप से करना एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि है।

दूसरे फेफड़े की सर्जरी की भी जरूरत होगी

फिलहाल इस ऑपरेशन में सिर्फ दायीं तरफ का इलाज किया गया है। बच्चे को बाएं फेफड़े के प्रभावित हिस्से के इलाज के लिए दूसरी सर्जरी की ज़रूरत होगी। डॉक्टरों का कहना है कि इसकी योजना कुछ महीनों बाद के लिए बनाई जा रही है। जब बच्चा थोड़ा और ठीक व बड़ा हो जाएगा तब ऑपरेशन किया जाएगा। इस बीच एम्स की टीम बच्चे के स्वास्थ्य पर नजर रखेगी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।