Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi aiims cardiac surgery department head accused of harassing nurse
दिल्ली एम्स कार्डियक सर्जरी के विभागाध्यक्ष पर नर्स को प्रताड़ित करने का आरोप, क्या बोले?

दिल्ली एम्स कार्डियक सर्जरी के विभागाध्यक्ष पर नर्स को प्रताड़ित करने का आरोप, क्या बोले?

संक्षेप:

दिल्ली एम्स के कार्डियक सर्जरी के विभागाध्यक्ष पर नर्स को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। इस बारे में नर्सिंग यूनियन ने संस्थान के निदेशक को शिकायत पत्र दिया है। नर्सिंग यूनियन ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

Oct 05, 2025 10:33 pm ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, रणविजय सिंह
share Share
Follow Us on

दिल्ली एम्स के कार्डियक सर्जरी के विभागाध्यक्ष के खिलाफ नर्सिंग यूनियन ने संस्थान के निदेशक को शिकायत पत्र दिया है। जिसमें कार्डियक सर्जरी के विभागाध्यक्ष पर नर्स को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एम्स नर्सिंग यूनियन ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि वार्ड में निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष ने महिला नर्सिंग कर्मचारी को किसी बात पर सबक सिखाने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन से करने पर उन्होंने नर्स को दोबारा धमकाया।

इसके बाद नर्सिंग यूनियन ने एम्स के निदेशक कार्यालय का दरवाजा खटखटाया और कार्डियक सर्जरी के विभागाध्यक्ष को निलंबित करने व हटाने की मांग की। इस मामले पर कार्डियक सर्जरी के विभागाध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

विभागाध्यक्ष पर पहले भी नर्सिंग कर्मचारी से अभद्रता का आरोप लग चुका है लेकिन वह कार्डियक सर्जरी के दिग्गज डॉक्टर हैं। एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष ने नर्स को प्रताड़ित करने के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि किसी के इशारे पर इस तरह के गलत आरोप लगाए गए हैं। यह अनियमितता में लिप्त लोगों को बचाने का प्रयास है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।