दिल्ली के AI समिट में शर्मनाक घटना, CEO का दावा- स्टॉल से चोरी हो गए डिवाइस
NeoSapien नाम की एक कंपनी के सीईओ और को फाउंडर धनंजय यादव का दावा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले वहां मौजूद लोगों को बूथ खाली करने को कहा गया था।

दिल्ली में चल रहे एआई समिट से एक हैरान और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बेगलुरु के एक उद्यमी ने आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी से स्टॉल से डिवाइसेज चोरी हो गए हैं। NeoSapien नाम की एक कंपनी के सीईओ और को फाउंडर धनंजय यादव का दावा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले वहां मौजूद लोगों को बूथ खाली करने को कहा गया था। उन्होंने घटना को हैरान करने वाला बताते हुए सवाल उठाया कि उनकी कंपनी के AI वियरेबल कैसे चोरी हो सकते हैं, जब वहां एक्सपो एरिया में सिर्फ सुरक्षाकर्मियों को जाने की अनुमति थी।
धनंजय यादव की कंपनी एआई वियरेबल डिवाइसेज बनाती है जो बातचीत को ट्रैक करने और भावनाओं के विश्लेषण में सक्षम है। यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'AI इंपैक्ट समिट का पहला दिन हमारे लिए दर्दभरा रहा।'उन्होंने कहा कि वह वास्तव में इस समिट को लेकर उत्साहित थे, जिसका पहली बार भारत में आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर इस इकोसिस्टम और सरकार के प्रयासों का समर्थन करना चाहता था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह चौंकाने वाला था।’
समारोह में शामिल हो रहे कई दिग्गज
एआई इंपैक्ट समिट का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। यह इस साल देश में आयोजित होने जा रहे सबसे हाई प्रोफाइल इवेंट्स में से एक है। पांच दिन तक चलने वाले इस समिट का उद्घाटन पीएम मोदी ने 16 फरवरी को किया। इस ओयाजन में दुनिया के कई बड़े नाम शामिल हैं। एआई के भविष्य और इसके असर पर जो लोग बात करेंगे उनमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स, ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हैं।
यादव ने क्या बताया
हालांकि, धनंजय यादव के लिए एआई समिट निराशाजनक रहा क्योंकि पहले ही दिन उनके प्रोडक्ट स्टॉल से चोरी हो गए। उनके मुताबिक दोपहर 12 बजे पीएम मोदी के आगमन से पहले सिक्यॉरिटी जांच की जा रही थी। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी 2 बजे आने वाले थे और इससे पहले दोपहर में 12 बजे से सुरक्षाकर्मी वहां जांच पड़ताल में जुट गए थे।' सीईओ ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उनकी कंपनी ने भारत में पहली बार पेटेंडेट एआई वियरेबल बनाए हैं और उन्हें प्रस्तुत करने के लिए मौके की मांग की। एक अधिकारी ने कहा कि यादव को रहने दिया जाए। हालांकि, एक कुछ और सुरक्षाकर्मी आए और यादव को तुरंत वहां से जाने को कहा। यादव नेक हा, 'लगता है कि उनके बीच समन्वय का अभाव था।' यादव ने कहा कि उन्होंने पूछा था कि क्या वे एआई वियरेबल अपने साथ ले जाएं। कथित तौर पर उन्हें कहा गया कि अन्य लोग अपने लैपटॉप आदि छोड़कर जा रहे हैं और सुरक्षाकर्मी इनका ध्यान रखेंगे।
यादव ने दिखाए खाली पैकेट
यादव ने कहा कि उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की बात पर भरोसा करके सामान वहीं छोड़ दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद थी कि सामान सुरक्षित रहेंगे और यदि मैं भाग्यशाली रहा तो पीएम मोदी की इन पर नजर पड़ सकती है।'उन्होंने कहा कि समिट एयरिया के गेट छह घंटे तक बंद रहे। जब वह अंत में अपने बूथ पर आए तो देखकर हैरान रह गए कि वियरेबल चोरी हो गए हैं। उन्होंने बूथ पर पड़े खाली पैकेट की तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा, 'इस पर सोचिए जरा, हमने फ्लाइट की टिकट ली। ठहरने का इतंजाम, माल ढुलाई से बूथ तक के लिए पैसा दिया। यह देखने के लिए कि हाई सिक्यॉरिटी जोन से वियरेबल गायब हो जाएंगे।' उन्होंने कहा- यदि वहां सिर्फ सुरक्षाकर्मी जा सकते थे तो यह कैसे हुआ? यह बहुत निराशाजनक है।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


