ईद के दिन दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिली खून से लथपथ लाश

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ईद के दिन दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिली खून से लथपथ लाश

ईद के दिन दयालपुर में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई जहां 9 साल की बच्ची एक सूटकेस में बंद मिली। उसे खून में लखपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

उत्तर पूर्वी जिला डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। बाद में उसके शव को ठिकाने लगाने के इरादे से सूटकेस में बंद कर दिया गया है।

बड़ी मम्मी से बर्फ लेने गई थी बच्ची

पुलिस के मुताबिक नेहरू विहार दयालपुर इलाके में रहने वाली 9 साल की बच्ची के परिवार में माता-पिता के अलावा परिवार के अन्य सदस्य हैं। बच्ची के पिता ने बताया कि शाम के समय वह अपनी बड़ी मम्मी के यहां बर्फ लेने गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं पहुंची। उन्होंने जाकर मालूम किया तो परिवार के सदस्यों ने बताया कि बच्ची वहां पहुंची ही नहीं। इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई।

सूटकेस में मिली बच्ची

इस बीच किसी ने बताया कि बच्ची इस घर में जाते हुए उन्होंने देखा था। जब उसके पिता मकान में गए तो वहां गेट बंद था। उन्होंने उस दरवाजे को खोला और देखा कि वंहा एक सूटकेस था। उन्होंने उसे तुरंत खोला जिसमें बच्ची खून में लटपथ हालत में पड़ी थी। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से बच्ची को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में 9 साल की बच्ची से हैवानियत, रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिली लाश