Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi 55 year man revived after many cardiac arrests with survival rate of only 5 percent know details
कई बार पड़े दिल के दौरे, उम्मीद 5% और फिर; दिल्ली में इस शख्स के साथ हुआ चमत्कार

कई बार पड़े दिल के दौरे, उम्मीद 5% और फिर; दिल्ली में इस शख्स के साथ हुआ चमत्कार

संक्षेप:

शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल ने एक बयान में कहा कि व्यक्ति डायबिटीज (मधुमेह) का मरीज था, एक सामान्य सिबेसियस सिस्ट (हटाने की सर्जरी के छह घंटे बाद बेहोश हो गया। उसे बार-बार दिल के दौरे पड़े। 

Dec 10, 2025 06:04 pm ISTUtkarsh Gaharwar नई दिल्ली, पीटीआई
share Share
Follow Us on

कहते हैं न कि जाको राखे साईंया मार सके न कोय.... दिल्ली के 55 साल के इस शख्स पर ये लाइन एकदम सटीक बैठती है। जीवन में कई दिल के दौरे झेल चुके और बचने की उम्मीद 5 फीसदी के बीच इस व्यक्ति ने मौत को मात देकर वो कर दिया जिसे हम आरप चमत्कार कहते हैं। इस शख्स के साथ यह चमत्कार तब हुआ जब वह डायबिटीज से पीड़ित था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल ने एक बयान में कहा कि व्यक्ति डायबिटीज (मधुमेह) का मरीज था, एक सामान्य सिबेसियस सिस्ट (हटाने की सर्जरी के छह घंटे बाद बेहोश हो गया। उसे बार-बार दिल के दौरे पड़े, जिसके लिए 45 मिनट तक सीपीआर (CPR) और कई इलेक्ट्रिक शॉक्स देने पड़े। अस्पताल ने बताया कि उसे गंभीर स्थिति में फोर्टिस में शिफ्ट किया गया। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर था और गहन पुनर्जीवन (intense resuscitation) के कारण उसका एक फेफड़ा सिकुड़ गया था।

कार्डियोलॉजी की अतिरिक्त निदेशक डॉ. राशि खरे ने कहा, "45 मिनट के सीपीआर और कई दिल के दौरों के बाद, उनके बचने की संभावना बहुत कम थी। जब वह जीवन रक्षक प्रणाली पर फोर्टिस पहुंचे, तो स्कैन में पुनर्जीवन के कारण फेफड़ा सिकुड़ा हुआ दिखाई दिया और उनका दिल मुश्किल से काम कर रहा था।" खरे ने एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ECMO) सपोर्ट को जरूरी बताते हुए कहा, "इसने उनके दिल और फेफड़ों को ठीक उतना ही आराम दिया जिसकी उन्हें जरूरत थी।"

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि ईसीएमओ सपोर्ट 5 दिनों तक चला, जिसके बाद मरीज के अंगों ने फिर से काम करना शुरू कर दिया और वह लगातार ठीक होता गया। उसे कई हफ़्तों के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह घर पर स्थिर है।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।