Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi 23 year old accused kidnapped and molested 6 year old child after personal grudge know details
किडनैप किया, खूब मारा; दिल्ली में 6 साल के बच्चे से हैवानियत, आरोपी ने खुद बताई वजह

किडनैप किया, खूब मारा; दिल्ली में 6 साल के बच्चे से हैवानियत, आरोपी ने खुद बताई वजह

संक्षेप: पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी समीम ने कबूल किया कि उसने व्यक्तिगत रंजिश के चलते बच्चे का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी से यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि क्या कोई और व्यक्ति भी इस अपराध में शामिल था। 

Sun, 9 Nov 2025 03:47 PMUtkarsh Gaharwar नई दिल्ली, पीटीआई
share Share
Follow Us on

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में व्यक्तिगत रंजिश को लेकर छह साल के बच्चे के कथित अपहरण और मारपीट के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद समीम शकूरबस्ती का रहने वाला है और उसे घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पकड़ लिया गया। पीड़ित बच्चे को भी बचा लिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को सुबह करीब 3:18 बजे सुभाष प्लेस इलाके से छह साल के बच्चे के अपहरण की सूचना देते हुए एक पीसीआर कॉल मिली थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "बच्चे की मां ने बताया कि उनका बेटा 3 नवंबर को शाम 7 बजे के आसपास पास की एक दुकान पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। किसी ने उसका अपहरण कर लिया होगा, यह संदेह होने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।"

अधिकारी ने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और आस-पास की सड़कों और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके साथ ही, लापता बच्चे की तस्वीरें स्थानीय कर्मचारियों और पड़ोसी पुलिस स्टेशनों के बीच वितरित की गईं। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, "तलाशी के दौरान, बच्चा रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में मिला और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।" उन्होंने यह भी बताया कि बाद में टीम ने आरोपी को शकरबस्ती से ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी समीम ने कबूल किया कि उसने व्यक्तिगत रंजिश के चलते बच्चे का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी से यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि क्या कोई और व्यक्ति भी इस अपराध में शामिल था, और मामले में आगे की जांच जारी है।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।