Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi 2020 riots was Regime change operation says Delhi Police in supreme court
दिल्ली का दंगा था 'सत्ता परिवर्तन का ऑपरेशन', सुप्रीम कोर्ट में पुलिस का बड़ा दावा

दिल्ली का दंगा था 'सत्ता परिवर्तन का ऑपरेशन', सुप्रीम कोर्ट में पुलिस का बड़ा दावा

संक्षेप:

2020 में दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक नया और बड़ा दावा किया है। दंगों के आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम, मीरान हैदर, गुलफिशा फातिमा और अन्य की ओर से दायर जमानत याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है।

Thu, 30 Oct 2025 02:33 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

2020 में दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक नया और बड़ा दावा किया है। दंगों के आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम, मीरान हैदर, गुलफिशा फातिमा और अन्य की ओर से दायर जमानत याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि यह दंगा रिजीम चेंज ऑपरेशन (सत्ता परिवर्तन के लिए ऑपरेशन) था। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट के मुताबिक हलफनामे में कहा गया है कि दंगा स्वत: उपजा विरोध नहीं था, बल्कि भारत के आंतरिक सौहार्द और अंतराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को अस्थिर करने का सुनियोजित प्रयास था। पुलिस के मुताबिक जांचकर्ताओं को इस बात के पक्के, दस्तावेजी और तकनीकी सबूत मिले हैं कि आरोपियों ने सांप्रदायिक आधार पर गहरी साजिश की थी। पुलिस ने यह भी कहा है कि संशोधित नागरिकता कानून के विरोध को हथियारों के जरिए भारत की अखंडता और संप्रभुता पर हमले की साजिश थी।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के भारत दौरे के समय हिंसा की गई ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा जाए और देश की नकारात्मक छवि बने। पुलिस ने चैट मैसेज समेत कई सबूतों का हवाला देते हुए दलील दी कि दंगों को सुनियोजित साजिश के तहत ट्रंप के विजिट के दौरान किया गया था। सीएए को मुसलमानों के विरोध में बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचने की कोशिश की गई।

दंगों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने 750 एफआईआर दर्ज किए थे। पुलिस के मुताबिक, पूरे देश में उपद्रव फैलाने की कोशिश थी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।