Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi 2 crpf school and courts premises bomb threat phone switched off after call
दिल्ली की स्कूलों और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कॉल के बाद फोन बंद

दिल्ली की स्कूलों और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कॉल के बाद फोन बंद

संक्षेप:

दिल्ली में आज फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा साकेत कोर्ट परिसर को भी धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने फोन बंद कर लिया है।

Nov 18, 2025 11:43 am ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली लाल किला धमाके के बाद से पुलिस और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच आज एक फोन कॉल ने फिर से दिल्लीवालों को फिर से दहशत में डाल दिया। कॉल करने वाले ने दिल्ली की 2 CRPF स्कूलों और 3 जिला अदालतों में बम रखे होने की धमकी वाला मेल आया है। इनमें साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली में आज द्वारका के CRPF स्कूल और प्रशांत विहार के CRPF स्कूल, रोहिणी कोर्ट, द्वारका कोर्ट,पटियाला हाउस कोर्ट, साकेत कोर्ट को बम की धमकी मिली है। सब जगह जांच जारी है।

दिल्ली की दो सीआरपीएफ स्कूलों को आज पहले धमकी भरा कॉल आया। पीसीआर कॉल पर आए इस कॉल पर धमकी दी गई कि द्वारका के CRPF स्कूल और प्रशांत विहार के CRPF स्कूल में बम रखा है। फोन करने वाले ने धमकी देने के बाद अपना फोन बंद कर लिया। इसके अलावा दिल्ली की तीन जिला अदालतों को भी बम रखे होने की सूचना दी गई। इन कोर्ट्स को मेल के बहाने धमकी दी गई है। साकेत कोर्ट के परिसर को खाली करा लिया गया है, तो वहीं पटियाला हाउस अदालत में बम की धमकी के बाद वहां भी जांच चल रही है।

साकेत जिला अदालत में न्यायिक प्रक्रिया को रोककर सभी अधिवक्ता व वादी बाहर निकल आए हैं। साकेत जिला अदालत में सुरक्षा के मद्देनजर अगले दो घंटे के लिए सभी प्रकार की न्यायिक कार्रवाई को रोक दिया गया है।

एक और बात निकलकर सामने आ रही है कि पटियाला हाउस कोर्ट में सोमवार को दिल्ली बम धमाके के एक आरोपी आमिर राशिद अली को पेश किया गया था। 24 घंटे बाद ही बम की धमकी मिल गई है। जिसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में जांच चल रही है। एनआईए ने सोमवार को भी एक अन्य आरोपी जसीर बिलाल वानी को गिरफ्तार किया था। जिसको आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

बता दें कि एक हफ्ते पहले ही दिल्ली के लाल किले के पास एक आई20 कार में अचानक हुए धमाके के बाद 12 जिंदगियां अब तक अपनी जान गंवा चुकी हैं। मामले की जांच एनआईए के पास है और इस केस में 2 गिरफ्तारियां भी हुई हैं। तार तुर्की, पाकिस्तान में बैठे आतंक के आका और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर से भी जुड़ रहे हैं। इस बीच स्कूलों और अदालतों को बम की धमकी मिलने से फिर दिल्ली पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

रिपोर्टर्स के इनपुट के साथ

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।