Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi 126 Flights Cancelled Due To Dense Fog low visibility
दिल्ली में घने  कोहरे ने बिगाड़ा हवाई सफर, IGI एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द

दिल्ली में घने कोहरे ने बिगाड़ा हवाई सफर, IGI एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द

संक्षेप:

दिल्ली में घने कोहरे का असर लगातार उड़ानों पर पड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 100 से उड़ानें रद्द रहीं।

Dec 16, 2025 01:38 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में घने कोहरे का असर लगातार उड़ानों पर पड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 100 से उड़ानें रद्द रहीं। हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली से जाने वाली 49 घरेलू उड़ानें और दिल्ली आने वाली 77 उड़ानें अब तक रद्द होने की सूचना है। हालांकि आज सोमवार की तरह घना कोहरा नहीं था, लेकिन सोमवार को हुई देरी और रद्द रही उड़ानों का असर परिचालन पर आज देखने को मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को 228 उड़ानें रद्द रही थीं जिनमें 131 जाने वाली और 97 आने वाली उड़ानें थीं। इसके अलावा पांच उड़ानों को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करना पड़ा था।

दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से दोपहर के समय सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया गया है कि अब विमानों का परिचालन निर्बाध रूप से हो रहा है लेकिन सुबह रही देरी का कुछ असर आगे भी देखा जा सकता है। उसने उड़ानों की सही स्थिति की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है।

इससे पहले, सुबह के पोस्ट में कहा गया था कि उड़ानों के परिचालन में लगातार सुधार हो रहा है, हालांकि प्रस्थान और आगमन की कुछ उड़ानों में व्यवधान हो सकता है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।