Hindi Newsएनसीआर NewsDeer Park in Noida to be ready by June deadline set visitors can enjoy sunset safari
नोएडा में जून तक तैयार हो जाएगा डियर पार्क, डेडलाइन तय; सनसेट सफारी का ले सकेंगे लुत्फ

नोएडा में जून तक तैयार हो जाएगा डियर पार्क, डेडलाइन तय; सनसेट सफारी का ले सकेंगे लुत्फ

संक्षेप:

कानपुर, लखनऊ और हैदराबाद से हिरणों को लाया जाएगा। पार्क आने वालों को स्प्रिंगबोक, इम्पाला, वाइल्डबीस्ट और लेसर कुडू जैसी अफ्रीकी प्रजाति के हिरण भी देखने को मिलेंगे।

Jan 11, 2026 04:02 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा वालों को जल्द ही डियर पार्क की सौगात मिलने वाली है। पार्क में अलग-अलग प्रजातियों के हिरण देखने को मिलेंगे। डियर पार्क के निर्माण कार्य की डेडलाइन इसी साल जून माह तय की गई है। 32 एकड़ में फैले इस पार्क में अलग-अलग प्रजातियों के हिरण लाए जाएंगे जिनके अलग-अलग बाड़े विकसित किए जा रहे हैं। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने शनिवार को सेक्टर 91 में बन रहे इस डियर पार्क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को परियोजना पर काम में तेजी लाने और जून तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टेंडर जारी किया गया

वहीं नोएडा अथॉरिटी के निदेशक (बागवानी) आनंद मोहन ने बताया कि 'नौ बाड़ों के निर्माण के लिए एक एजेंसी हायर करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। बाड़े तैयार होते ही 132 हिरणों को अलग-अलग जगहों से पार्क में लाया जाएगा और ये काम जून तक पूरा हो जाएगा।'

अफ्रीकी प्रजाति के हिरण भी देखने को मिलेंगे

आपको बता दें कि डियर पार्क का निर्माण सेंट्रल जू अथॉरिटी के मानदंडों के अनुसार हो रहा है। कानपुर, लखनऊ और हैदराबाद से हिरणों को लाया जाएगा। पार्क आने वालों को स्प्रिंगबोक, इम्पाला, वाइल्डबीस्ट और लेसर कुडू जैसी अफ्रीकी प्रजाति के हिरण भी देखने को मिलेंगे। खास बात ये है कि इस पार्क में विजिटर सनसेट सफारी का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:इंदौर जैसा हाल न हो, एक्शन में नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी
ये भी पढ़ें:दलित प्रेरणा स्थल पर जांच की आंच? PAC ने नोएडा अथॉरिटी से मांगा खर्च का हिसाब
ये भी पढ़ें:दादा-दादी से मिली संपत्ति पर नहीं लगेगी ट्रांसफर फीस,नोएडा अथॉरिटी का क्या प्लान

रात 10 बजे तक खुला रहेगा

डियर पार्क को खास तरीके से डिजाइन किया जा रहा है। स्पेक्ट्रम लाइटिंग लगाई जाएगी जिससे हिरण को किसी तरह की तकलीफ न हो। वहीं दो मीटर ऊंची चारदीवारी बनाई जाएगी। एंट्री के लिए फीस ली जाएगी। ये पार्क रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।