दीपिका नागर ने बताई थी झगड़े की बात तो दिन में समझाने पहुंचे थे पिता, रात को मौत; क्या-क्या हुआ था
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलपुरा गांव में दहेज के लिए दीपिका नागर की हत्या का आरोप लगा है। मायकेवालों का कहना है कि दहेज के लालच में उनकी बेटी की हत्या कर दी गई, जबकि ससुराल पक्ष का दावा है कि वह छत से गिर गई थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलपुरा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी से लग्जरी कार और 50 लाख की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव छत से नीचे फेंका गया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक कुड़ी खेड़ा गांव निवासी संजय नागर ने अपनी 24 वर्षीय बेटी दीपिका नागर का विवाह 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ किया था। शादी में उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज में एक फॉर्च्यूनर और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता ने कई बार बेटी और ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया।
पिता ने बताया कि उनकी बेटी दीपिका ने 17 मई को उन्हें फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। दहेज में गाड़ी और रुपये लाने को कह रहे हैं। रविवार की शाम को वह बेटी की ससुराल गए और बातचीत कर वापस आ गए। रात में उन्हें फोन आया कि दीपिका छत से गिर गई है। वह उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
पिता ने कहा- हत्या के बाद तीसरी मंजिल से शव को फेंका
पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने दीपिका की हत्या कर उसके शव को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका। पिता ने इस मामले में आरोपी पति और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति रितिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच में पता चला है कि दीपिका बीएड पास थी। वहीं आरोपी पति बीए एलएलबी का छात्र है।
दिन में समझाने गए थे पिता, रात को मौत
बेटी को खोने के बाद पिता संजय नागर काफी टूट गए। वे दोपहर में बेटी के ससुराल गए और सुलह कराई और रात को ही उनकी बेटी को छत से फेंक दिया गया। संजय नागर ने रोते हुए बताया कि रविवार को दिन में बेटी का फोन आया था। बेटी ने बताया था कि उसके साथ झगड़ा किया जा रहा है। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ जलपुरा गांव पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों को काफी समझाया। बेटी को भी समझाया। बेटी के ससुराल वालों ने पूरा आश्वासन दिया कि आगे से कुछ नहीं होगा। वह बेटी के ससुराल से घर पहुंचे। इसी बीच बेटी के ससुर का फोन आ गया। उसने कहा उनकी बेटी दीपिका गिर गई। यह नहीं बताया, कहां से गिरी है। वह अपनी पत्नी, बेटे और भाई के साथ तुरंत कार में सवार होकर शारदा अस्पताल पहुंच गए। जब परिवार वहां पहुंचा तो पता चला कि बेटी इस दुनिया में नहीं रही।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
दीपिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या और आत्महत्या को लेकर मामला उलझा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बिसरा को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट के बाद सही कारण पता चल सकेगा।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


