दीपांशु शौकीन क्या दोबारा NSUI के साथ जा सकते हैं? क्या दिया जवाब

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने पर बागवत करके निर्दलीय चुनाव जीतने वाले दीपांसु शौकीन ने कहा कि परिणाम आने के बाद उनसे कांग्रेस के किसी नेता ने संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनकी बात ऊपर तक नहीं पहुंची, इसलिए टिकट नहीं मिला।

Independent candidate Deepanshu Shokeen
दीपांशु शौकीन ने कहा कि जीत के बाद कांग्रेस से नहीं आया किसी का फोन

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव जीतकर चर्चा में आए दीपांशु शौकीन और कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बीच दूरी कम होती नहीं दिख रही है। एनएसयूआई से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले शौकीन की जीत की तस्वीर शनिवार की दोपहर तक तस्वीर साफ हो गई थी, लेकिन 24 घंटे बाद तक भी दीपांशु से कांग्रेस के किसी नेता ने संपर्क नहीं किया। 21 साल के दीपांशु ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें किसी ने फोन नहीं किया है। क्या वह दोबारा एनएसयूआई के साथ जा सकते हैं? इस सवाल पर पहले तो उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर फैसला करने की बात कही और फिर निर्दलीय रहने पर हामी भरी।

एबीवीपी के ईशु मौर्य को 13,705 के बड़े अंतर से हराकर उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाने वाले निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन की जीत के बाद से ही एनएसयूआई में टिकट बंटवारे की प्रक्रिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि खुद राहुल गांधी शौकीन का टिकट काटे जाने को लेकर नाराज हुए थे। लेकिन अब नतीजे आने के बाद भी शौकीन को दोबारा एनएसयूआई के साथ लाने की कोशिशें होती नहीं दिख रही हैं। अब खुद दीपांशु ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है।

बात करेंगे कैसे, इसलिए नहीं आया फोन: दीपांशु

रविवार को एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सवाल किया गया कि क्या कांग्रेस या एनएसयूआई से किसी ने उनसे संपर्क किया है? दीपांशु ने साफगोई से कहा, 'मेरी किसी से बात नहीं हुई है। कॉल किसी का इसलिए भी ना आया हो कि किस तरह से वो बात कर पाएंगे? मेरी आवाज अगर ऊपर तक पहुंचती तो मुझे टिकट मिलता, मैं चुनाव लड़ता। बात तो यही है कि चुनाव हम इसलिए नहीं लड़ पाए कि बात वहां तक पहुंची ही नहीं।'

एनएसयूआई के साथ जाने पर क्या कहा?

वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम को दिए इंटरव्यू में जब दीपांशु से पूछा गया कि क्या दोबारा उनके एनएसयूआई के साथ जुड़ने की गुंजाइश है तो उन्होंने कहा, ‘मेरी जीत स्टूडेंट्स की वजह से हुई, स्टूडेंट्स के भरोसे पर हुई। तो यह फैसला भी मैं स्टूडेंट्स के साथ मिलकर लूंगा। जो छात्रों की बात उठाएगा, उनके साथ खड़ा रहेगा, जो उनके मुद्दों की बात करेगा, जो मेरा साथ देगा, जो इस लड़ाई में मेरा साथ खड़ा होगा मैं उसके साथ हूं।’ तो क्या इस पूरे टर्म में आप निर्दलीय ही रहेंगे? इस सवाल पर दीपांशु ने कहा, ‘हां, जी।’ उन्होंने अपनी हामी को दो बार दोहराया।

4 साल से संघर्ष, पहले भी काट दिया गया था टिकट: शौकीन

दीपांशु से जब यह पूछा गया कि किसने और क्यों उनका टिकट कटवाया तो उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि उनके साथ पहले भी ऐसा ही हुआ था। शौकीन ने कहा, 'मैं चार साल से डीयू में हूं। चार साल से संघर्ष कर रहा था तो छात्र मेरे साथ खड़े थे। कहीं ना कहीं... किसने टिकट काटी, कैसे कटी, वह तो हमें भी समझ नहीं आया क्योंकि यह पहली बार नहीं है। पिछली बार भी मेरा टिकट आखिरी समय में कट गया था। अगर जेन जी की बात हम करते हैं तो जेनजी मेरे साथ हैं, मुझे टिकट मिलना चाहिए था। किसकी वजह से आंतरिक राजनीति हुई, किसने क्या किया, हमें तो शामिल ही नहीं किया गया इसमें। ना हमारी कोई बैठक हुई। अगर आप मेहनत को सपोर्ट करते तो रिजल्ट अलग होते।'

कंडक्टर पिता और आशा वर्कर मां के बेटे दीपांशु ने यह भी कहा कि उनसे कहा जाता था कि उनके साथ गाड़ियां नहीं दिखती, पैसा नहीं है तो वह चुनाव कैसे लड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि टिकट कटने की एक वजह यह भी हो सकती है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदीपांशु शौकीन क्या दोबारा NSUI के साथ जा सकते हैं? क्या दिया जवाब