पलवल के बूस्टिंग स्टेशन में डूबने से बच्चे की मौत पर ऐक्शन, SDO और JE सस्पेंड

Mar 03, 2026 04:27 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

पलवल के कैलाश नगर में एक खुले पानी के टैंक में गिरने से 11 वर्षीय मासूम शिवम की मौत हो गई थी। इस भारी लापरवाही पर कड़ा एक्शन लेते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने संबंधित एसडीओ और जेई को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। 

पलवल के बूस्टिंग स्टेशन में डूबने से बच्चे की मौत पर ऐक्शन, SDO और JE सस्पेंड

पलवल के कैलाश नगर में एक दुखद हादसे में 11 साल के बच्ची की बूस्टिंग स्टेशन के खुले टैंक में डूबने से मौत हो गई थी। इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने संबंधित एसडीओ प्रीति और जेई रामबीर सिंह को तुरंत सस्पेंड कर दिया है जबकि एक्सईन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच में सामने आया कि टैंक पर ढक्कन या जाली न होने के कारण बच्चा खेलते समय उसमें गिर गया था। पुलिस ने निर्माण कार्य कर रही दो कंपनियों पर भी केस दर्ज किया है। मंत्री ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जल टैंकों के सुरक्षा निरीक्षण के कड़े निर्देश दिए हैं।

एसडीओ और जेई को सस्पेंड

पलवल में कैलाश नगर में बूस्टिंग स्टेशन में 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत के मामले में हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने इस मामले में एसडीओ और जेई को सस्पेंड कर दिया था। मंत्री के निर्देशों के बाद मामले में विभाग ने एसडीओ प्रीति और जेई रामबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर बुनियादी ढांचे की जिम्मेदारी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बूस्टिंग स्टेशनों, वाटर टैंकों और संबंधित परिसरों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पानी के टैंक पर नहीं था ढक्कन

26 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे 11 वर्षीय बेटा शिवम घर से खेलने के लिए गया था। शिवम कैलाश नगर में बन रहे गोविंद नगर बूस्टर में खेल रहा था लेकिन बूस्टर के अंदर पानी के टैंक पर न तो ढक्कन था और न ही कोई जाली लगी हुई थी। शिवम खेलते हुए ढक्कन न लगा होने के कारण उसमें गिर गया और उसकी मौत हो गई थी।

बूस्टर बना रही दो कंपनियों पर केस

कैंप थाना पुलिस ने मृतक शिवम की मां रीना की शिकायत पर हरिओम इंजिनियर मैसर्ज होरिकाम इंजीनीयर्स व सिल्पा होरिकाम जेवी हैदराबाद के विरुद्ध केस दर्ज किया था। ये दोनों कम्पनियां इस एजेंसी इस बूस्टर का निर्माण कर रही थी। सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ।

रिपोर्ट- मोनी देवी

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें