काम की बात: DDA ने लॉन्च की कर्मयोगी आवास योजना, दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, 25% की भारी छूट

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

DDA Karmyogi Awas Yojana 2026 : दिल्ली विकास प्राधिकरण ने देश के सभी सरकारी और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक शानदार आवासीय योजना लॉन्च की है। नरेला में स्थित ये फ्लैट्स आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और फिलहाल 25% की भारी छूट के साथ मिल रहे हैं।

DDA ने लॉन्च की कर्मयोगी आवास योजना, दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, 25% की भारी छूट

DDA Karmyogi Awas Yojana 2026 : देशभर के सरकारी और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राष्ट्र की सेवा कर रहे कार्यरत और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए 'कर्मयोगी आवास योजना' के तहत 25% की भारी छूट के साथ नरेला में रिहायशी फ्लैटों की योजना लॉन्च की है।

कहां बने हैं फ्लैट, कौन कर सकता है आवेदन

ये सभी फ्लैट्स नरेला के पॉकेट-6, पॉकेट-9 और ए1-ए4 में स्थित हैं। योजना के तहत 1 BHK फ्लैट्स पूरी तरह से बिक चुके हैं, लेकिन 2 BHK और 3 BHK के सीमित फ्लैट्स अभी भी उपलब्ध हैं। यह योजना केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पीएसयू (PSU), पीएसबी, सरकारी बैंक, विश्वविद्यालय और स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से बनाई गई है।

फ्लैट का कितना साइज और क्या कीमत

DDA इस योजना में फ्लैट्स की शुरुआती कीमत पर 25% की भारी छूट दे रहा है। छूट के बाद की कीमतें इस प्रकार हैं:

2 BHK फ्लैट: करीब 126 वर्ग मीटर साइज के इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 75.60 लाख रुपये है।

3 BHK फ्लैट: करीब 164 वर्ग मीटर साइज के इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 106.45 लाख रुपये तय की गई है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं

दिल्ली के नरेला में बने ये नवनिर्मित फ्लैट कोई आम घर नहीं बल्कि एक आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा हैं। अगर इनकी लोकेशन की बात करें तो यह फ्लैट विशाल शहरी वन के सामने स्थित हैं, जो स्वच्छ हवा और शांति सुनिश्चित करता है। नरेला के एजुकेशन हब के रूप में उभर रहा है।

कनेक्टिविटी : यूईआर-II और जीटी करनाल रोड के पास, दिल्ली एयरपोर्ट से मात्र 40 मिनट की दूरी पर। साथ ही, मेट्रो कनेक्टिविटी भी जल्द आने वाली है।

सुरक्षा: पूर्व सैनिकों की तैनाती से कॉलोनी की सुरक्षा को और भी बेहतर बनाया गया है।

सुविधाएं: विशाल बालकनी, पर्याप्त पार्किंग, कम्युनिटी सेंटर, क्लब हाउस और विशाल सार्वजनिक स्थान जैसी कई सुविधाएं हैं।

रेडी-टू-मूव: ये घर पूरी तरह से नए निर्मित और 'रेडी-टू-मूव-इन' स्थिति में हैं। इच्छुक ग्राहक साइट पर विजिट कर सैंपल फ्लैट्स भी देख सकते हैं। यह फ्लैट फ्री होल्ड प्रॉपर्टी हैं।

आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट

यह योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर है। इच्छुक खरीदार 31 मई 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

वेबसाइट: www.dda.gov.in या https://eservices.dda.org.in

हेल्पलाइन: अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800110332 पर कॉल कर सकते हैं।

बता दें कि, डीडीए समय-समय पर फ्लैटों की योजना लाता रहता है। इस बार खास तौर पर उन सरकारी कर्मचारियों यह योजना लाई गई है, जो या तो देश सेवा कर चुके हैं या फिर अब भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।