DDA की इस योजना पर टूट पड़े लोग; पहले दिन बिके 50 फीसदी से ज्यादा फ्लैट

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

डीडीए की कर्मजीवी आवास योजना को तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। योजना के तहत पहले ही दिन आधे से अधिक फ्लैट बिक गए। आलम यह कि दिल्ली के नरेला में रियायती दरों पर मिल रहे वन बीएचके फ्लैट पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक हो गए।

dda flats
डीडीए की कर्मजीवी आवास योजना 2026 को पहले ही दिन जबरदस्त रिस्पांस मिला।

डीडीए की कर्मजीवी आवास योजना 2026 को शानदार रिस्पांस मिला है। योजना के तहत रियायती दरों पर पेश किए गए 1,218 रेडी-टू-मूव फ्लैटों में से 50 फीसदी से अधिक तो पहले ही दिन ही बिक गए। स्वतंत्रता दिवस पर 'पहले आओ, पहले पाओ' आधार पर लॉन्च योजना के वन बीएचके फ्लैट तो कुछ ही घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गए यानी ये फ्लैट पूरी तरह बिक गए। DDA नरेला में 25 फीसदी छूट के साथ 33.40 लाख से 1.065 करोड़ रुपये तक में वन, टू और थ्री बीएचके फ्लैट दे रहा है।

पहले आओ, पहले पाओ के तहत बुकिंग

डीडीए कर्मजीवी आवास योजना के 1200 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैट की शनिवार से बुकिंग शुरू की गई। आम लोग इस आवास योजना के संबंध में डीडीए वेबसाइट https://dda.gov.in/ पर और डीडीए कॉल सेंटर नंबर 1800110332 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। खरीदार योजना के तहत फ्लैटों की ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के तहत बुकिंग कर सकते हैं।

50 फीसदी से अधिक फ्लैट पहले ही दिन बिके

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि DDA की 'कर्मजीवी आवास योजना 2026' को शनिवार को लॉन्चिंग के साथ ही बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सरकारी कर्मचारियों (मौजूदा और रिटायर्ड) और कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए DDA हाउसिंग स्कीम के तहत रियायती दरों पर पेश किए गए नए 'रेडी-टू-मूव' फ्लैटों में से 50 फीसदी से अधिक फ्लैट बिक्री के पहले ही दिन बिक गए।

वन बीएचके आउट ऑफ स्टॉक

आलम यह कि वन बीएचके फ्लैट की सबसे अधिक मांग थी। वन बीएचके फ्लैट तो योजना की लॉन्चिंग के कुछ ही घंटों में पूरी तरह बिक गए। बता दें कि दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू की देखरेख में शुरू की गई यह योजना 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर लॉन्च की गई।

1,218 रेडी-टू-मूव फ्लैटों में से 661 पहले दिन ही बुक

DDA ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 1,218 रेडी-टू-मूव फ्लैटों में से 661 पहले दिन बुक हो गए। वन बीएचके लॉचिंग के कुछ ही घंटे में बिक गए। टू-बीएचके और थ्री-बीएचके कैटेगरी में भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। कर्मजीवी आवास योजना के तहत DDA, नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर A1-A4 में फ्लैटों पर 25 फीसदी की फ्लैट छूट दे रहा है।

कितनी हैं कीमतें?

डीडीए की ओर से निर्धारित छूट के बाद वन बीएचके के लिए कीमतें 33.40 लाख रुपये, टू-बीएचके के लिए 75.55 लाख रुपये जबकि थ्री-बीएचके के लिए 1.065 करोड़ से शुरू होती हैं।

नरेला में फ्लैट की चाह बढ़ी

DDA ने कहा कि इस योजना का मकसद सरकारी कर्मचारियों (मौजूदा और रिटायर्ड) और कॉर्पोरेट, बिजनेस, एंटरप्रेन्योरशिप और प्रोफेशनल सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए दिल्ली में घर उपलब्ध कराना है। गौरतलब है कि DDA ने इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,284 फ्लैट बेचे और 1,020 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इनमें से 1,153 फ्लैट यानी लगभग 90 फीसदी अकेले नरेला में थे। अधिकारियों ने बताया कि बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से नरेला की लोकप्रियता बढ़ रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsDDA की इस योजना पर टूट पड़े लोग; पहले दिन बिके 50 फीसदी से ज्यादा फ्लैट