दिल्ली के महरौली में 13 अप्रैल से सात दिन ‘हेरिटेज वीक’, DDA के आयोजन में क्या-क्या खास

Gaurav Kala नई दिल्ली, राहुल मानव, हिन्दुस्तान
share

दिल्ली के महरौली स्थित आर्कियोलॉजी पार्क में डीडीए हेरिटेज वीक मना रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस खास आयोजन में फोटो कॉन्टेस्ट से लेकर कव्वाली तक कार्यक्रम किए जाएंगे।

दिल्ली के महरौली में 13 अप्रैल से सात दिन  ‘हेरिटेज वीक’, DDA के आयोजन में क्या-क्या खास

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक ऐतिहासिक महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में ‘हेरिटेज वीक’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवा विद्यार्थियों के बीच दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस सप्ताह भर चलने वाले आयोजन में विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे वे विरासत के प्रति सराहना और रचनात्मक अभिव्यक्ति में भाग ले सकें।

डीडीए ने पहली बार भारत सरकार के नागरिक सहभागिता मंच MyGov के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत एक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के प्रतिभागियों को महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क के विरासत स्थलों की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद कर MyGov पोर्टल पर साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

आयोजन में क्या-क्या खास होगा

इसके अतिरिक्त, डीडीए ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ मिलकर महरौली क्षेत्र में किए गए संरक्षण कार्यों पर आधारित एक प्रदर्शनी/प्रलेखन का भी आयोजन किया है। विद्यार्थियों को दिल्ली की समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से 15 और 16 अप्रैल को विभिन्न छात्र-केंद्रित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें हेरिटेज वॉक, संवाद प्रतियोगिता, कहानी लेखन प्रतियोगिता तथा स्केचिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता शामिल हैं।

17 अप्रैल को हेरिटेज वॉक

स्कूली बच्चों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डीडीए ने शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर विद्यालयों से छात्रों को इन गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है। 17 अप्रैल को एक सार्वजनिक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नागरिक महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क के समृद्ध ऐतिहासिक परिदृश्य का अनुभव कर सकेंगे और दिल्ली की स्थापत्य विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

उद्देश्य

यह आयोजन 18 अप्रैल को, जो कि अंतरराष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल दिवस के अवसर के साथ मेल खाता है, पुरस्कार वितरण समारोह, चयनित कृतियों की प्रदर्शनी और एक कव्वाली संध्या के साथ संपन्न होगा, जो इस सप्ताह भर के कार्यक्रम का सांस्कृतिक समापन होगा।

‘हेरिटेज वीक’ के माध्यम से डीडीए का उद्देश्य नागरिकों और शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के बीच गहरा जुड़ाव स्थापित करना है, साथ ही नई पीढ़ी को दिल्ली की अनूठी विरासत को समझने और संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना है।

दिल्ली की समृद्ध विरासत के सरंक्षण का प्रयास

महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में संरक्षित एवं पुनर्स्थापित धरोहर संरचनाओं का उद्घाटन अक्टूबर 2023 में किया गया था, जो दिल्ली की समृद्ध विरासत और प्राचीन गौरव के संरक्षण हेतु सरकार के प्रयासों का हिस्सा है।

महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में बलबन का मकबरा सहित कई धरोहर संरचनाओं का संरक्षण एवं पुनरुद्धार किया गया है। इन ऐतिहासिक संरचनाओं के आसपास हरियाली और लैंडस्केपिंग विकसित की गई है। उद्यान में ऐसे दृश्य बिंदु (व्यू प्वाइंट) बनाए गए हैं, जहां से कुतुब मीनार का मनोहारी दृश्य देखा जा सकता है। इसी प्रकार, कुली खान का मकबरा का भी सूक्ष्म आंतरिक कार्यों के साथ पुनरुद्धार किया गया है। उद्यान के सभी 55 धरोहर स्थलों को आपस में मार्गों द्वारा जोड़ा गया है, जिससे सभी तक पहुंच सुनिश्चित हो सके।

इसके अतिरिक्त, मेटकाफ बोटहाउस के पास स्थित जलाशय का पुनर्जीवन किया गया है, जिसमें एरेटर फाउंटेन, कैस्केड और रोशनी की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रमुख धरोहर संरचनाओं को भी रोशनी से सजाया गया है। आगंतुकों के लिए पार्क में पर्याप्त सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि वे यहां आरामदायक समय व्यतीत कर सकें।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।