
DDA टावरिंग हाइटिस आवासीय योजना में 741 फ्लैट लॉन्च, कब से बुकिंग और रजिस्ट्रेशन?
दिल्ली में डीडीए की टावरिंग हाइट्स ईस्ट दिल्ली हब, कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर दी गई है। अब लोगों को बुकिंग के आधार पर फ्लैट उपलब्ध होंगे। कब से होगा रजिस्ट्रेशन और कब से होगी बुकिंग? जानें…
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टावरिंग हाइट्स ईस्ट दिल्ली हब, कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026 को शनिवार को लॉन्च कर दिया गया है। इस आवासीय योजना में टू बीएचके फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोगों को बुकिंग के आधार पर उपलब्ध होंगे। योजना के लिए पंजीकरण 8 जनवरी से शुरू होगा और बुकिंग 23 जनवरी से की जा सकेगी। पंजीकरण शुल्क 2500 रुपये है जबकि फ्लैट बुक करने के लिए 4 लाख रुपये जमा करने होंगे। इस योजना में आम जनता के साथ सरकारी कर्मचारियों के लिए भी विशेष मौका है।
इस आधार पर रजिस्ट्रेशन और बुकिंग
इस आवासीय योजना के तहत डीडीए प्रशासन द्वारा 741 फ्लैटों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण और बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए वन टाइम पंजीकरण शुल्क 2500 रुपये में कर सकते हैं। जबकि प्रत्येक फ्लैट की बुकिंग के लिए चार लाख रुपये में फ्लैट खरीदार कर सकेंगे। इसमें रिटेल श्रेणी में एक से अधिक फ्लैटों की बुकिंग करने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।
कब से पंजीकरण और बुकिंग?
इस आवासीय योजना के पंजीकरण 8 जनवरी को शुरू होंगे। लोगों को आवासीय योजना का ब्रॉशर भी उपलब्ध होगा। फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू होगी और आवासीय योजना का समापन 31 मार्च को होगा।
सरकारी कर्मचारियों के लिए भी अवसर
अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट खरीदारों में सरकारी कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए ब्लक फ्लैटों के आवंटन के लिए टावरिंग हाइट्स में एक टॉवर में 107 फ्लैट उपलब्ध हैं। इसमें पीरपांजल, विंध्या, शिवालिक और सतपुरा जैसे टॉवरों को शामिल किया गया है। इसमें एक आवेदक अपने आवश्यकता के अनुसार दस फ्लैटों को बुक कर सकते हैं। ब्लक आवंटन में केंद्रीय, राज्य सरकार व विभाग, केंद्रीय व राज्य सरकार के विश्वविद्यालय व संस्थान व पीएसयू और अन्य स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।




