Hindi Newsएनसीआर Newsdda e auction 100 plots registration october housing commercial industrial
गुड न्यूज! DDA के प्लॉटों को खरीदने का मौका, इस तारीख से होगी ई-नीलामी

गुड न्यूज! DDA के प्लॉटों को खरीदने का मौका, इस तारीख से होगी ई-नीलामी

संक्षेप:

दिल्ली विकास प्राधिकरण 27 अक्तूबर से 17 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक प्लॉटों की ई-नीलामी के लिए पंजीकरण शुरू कर रहा है, जिसकी बोली 20 और 21 नवंबर को लगेगी।

Thu, 23 Oct 2025 05:39 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली विकास प्राधिकरण की तरफ से विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 प्लॉटों की ई-नीलामी के पंजीकरण 27 अक्तूबर से शुरू होंगे। इसमें विभिन्न स्थानों पर कई श्रेणियों के प्लॉट खरीदारों के लिए उपलब्ध होंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक प्लॉट को खरीदार ई-नीलामी के जरिए बोली लगाकर खरीद सकेंगे। इसमें रोहिणी और राजेंद्र नगर में 17 आवासीय प्लॉट हैं। इसके अतिरिक्त रोहिणी में 11 संस्थागत प्लॉट (धार्मिक उपयोग सहित), पीतमपुरा में 18 व्यावसायिक प्लॉट हैं। कीर्ति नगर, मंगोलपुरी और ओखला में 44 औद्योगिक प्लॉट, यमुना विहार में एक सीएनजी स्टेशन प्लॉट और द्वारका जैसे क्षेत्रों में दो समूह आवासीय प्लॉट शामिल हैं।

इन तिथियों तक होंगे पंजीकरण: डीडीए अधिकारियों ने बताया कि सभी प्लॉट दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर मौजूद हैं। प्लॉटों को खरीदने के इच्छुक नागरिक, व्यापारी और अन्य के लिए डीडीए वेबसाइट पर पंजीकरण 27 अक्तूबर से 17 नवंबर तक होगा। इस दौरान इन प्लॉटों की ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले लोग बयाना राशि (ईएमडी) भी जमा करा सकते हैं। आवेदकों की सहायता के लिए डीडीए के आईएनए स्थित कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।

दिल्ली विकास प्राधिकरण की है योजना

अधिकारियों ने बताया कि आवासीय और समूह प्लॉटों की ऑनलाइन ई-नीलामी की बोली 20 नवंबर से शुरू होगी। जबकि औद्योगिक, सीएनजी व व्यावसायिक प्लॉटों की ई-नीलामी की बोली 21 नवंबर से शुरू होगी पंजीकरण के बाद लोग इस ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं। इसमें लोग अपनी जरूरत के मुताबिक कैटेगरी में पंजीकरण करा सकते हैं। यह योजना डीडीए की है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।