Hindi Newsएनसीआर Newsdankaur manish killed by his friends
दनकौर में 5 दिन से लापता मनीष को दोस्तों ने मार डाला, नहर में फेंक दिया शव

दनकौर में 5 दिन से लापता मनीष को दोस्तों ने मार डाला, नहर में फेंक दिया शव

संक्षेप:

गौतमबुद्धनगर जिले में दनकौर के पास अस्तौली गांव से पांच दिन पहले लापता युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Dec 04, 2025 07:28 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, दनकौर
share Share
Follow Us on

गौतमबुद्धनगर जिले में दनकौर के पास अस्तौली गांव से पांच दिन पहले लापता युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अस्तौली गांव निवासी मनीष 29 नवंबर की शाम पतला खेड़ा और अस्तौली गांव निवासी दो दोस्तों के साथ कार लेकर निकला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिलासपुर कस्बे के पास 30 नवंबर को मनीष का फोन सड़क से बरामद हुआ था। उसके परिजनों ने 30 नवंबर की शाम को ही दनकौर कोतवाली में मनीष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने लापता युवक की तलाश शुरू की। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर दो दिसंबर को खोली नहर पर प्रदर्शन किया था। पुलिस के अधिकारियों ने उनको समझा बुझाकर शांत किया था।

पुलिस ने फोन कॉल की डिटेल के आधार पर मनीष के दोनों दोस्तों को तलाश कर उन्हें हिरासत में ले लिया। अस्तौली निवासी भारत और पतला खेड़ा निवासी बॉबी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शराब के नशे में मनीष की हत्या कर दी और शव को खेरली नहर में फेंक दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन और पुलिस मिलकर खेरली नहर में शव की तलाश कर रहे हैं। इस संबंध में दनकौर कोतवाली के प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। नहर में पानी कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि गुरुवार को शव बरामद कर लिया जाएगा।

शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया

मनीष की हत्या करने का आरोप जिन दोस्तों भारत और बॉबी पर लगा है, वे दोनों मौसेरे भाई हैं। कई वर्षों से मनीष का उनके यहां आना-जाना था। पुलिस के अनुसार तीनों ही शराब और नशे के आदी थे।

घर का इकलौता चिराग था मनीष

मनीष अपने पिता नारायण सिंह की इकलौती संतान था। पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। मनीष भी उनके साथ खेतीबाड़ी करता था। उसका जिन दोस्तों के पास आना-जाना था, वे शराब और नशे के आदी थे।

फरवरी में होने वाली थी शादी

फरवरी में मनीष की शादी होने वाली थी। घर के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच दोस्तों ने घटना को अंजाम दे दिया। मनीष की हत्या की सूचना मिलने के बाद से परिजन और रिश्तेदार सदमे में हैं।

अपमानित करने पर दोस्त को मार डाला

ग्रेनो वेस्ट के हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाले युवक ने अपने जिगरी दोस्त की सिर पर ईंट से वारकर हत्या कर दी। शराब पार्टी के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी के छोड़कर जाने को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।