
बुलेटप्रूफ गाड़ियों में घूम रहे थे खतरनाक गैंगस्टर्स, दिल्ली पुलिस ने रातभर छापेमारी के बाद 16 को दबोचा
कार्रवाई के दौरान आउटर नॉर्थ जिले में सबसे ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। 400 कर्मियों ने 50 ठिकानों पर छापेमारी की। सिंह ने आगे कहा, 'जिले ने 11 गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया, इनमें से छह गोगी गैंग के हैं और पांच टिल्लू ताजपुरिया गैंग से हैं।
संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ रात भर चली कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने 16 गैंगस्टरों और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से कई आधुनिक हथियार और बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी जब्त की हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह स्पेशल अभियान आउटर नॉर्थ, रोहिणी और नॉर्थ-वेस्ट जिलों में एक साथ चलाया गया था, जिसमें 848 पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस कार्रवाई के दौरान गोगी गैंग का एक संदिग्ध ऑपरेटिव सुमित उर्फ फिम्मी भागने में कामयाब हाँ और इसकी भी तलाश जारी है।
ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (JCP) (नॉर्दर्न रेंज) विजय सिंह ने कहा कि रात भर चली इस बड़ी कार्रवाई का मकसद जबरन वसूली, ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियार रखने, डकैती और बार-बार होने वाले स्ट्रीट क्राइम में शामिल संगठित गिरोहों को खत्म करना था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 18 पिस्तौल और देसी कट्टे, 43 जिंदा कारतूस, एक मैगज़ीन, पांच चाकू और 10 हजार रुपए नकद भी बरामद किए। साथ ही पुलिस ने 122 मोबाइल फोन, दो वायरलेस सेट, तीन दोपहिया वाहन भी जब्त किए और दो कारें भी जब्त कीं। JCP ने कहा, 'इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग गैंग के साथियों से दो बुलेटप्रूफ गाड़ियां- एक महिंद्रा थार और एक स्कॉर्पियो-N भी बरामद हुईं।'
अधिकारी ने आगे बताया कि दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में गैंगस्टरों के 152 ठिकानों और छिपने की जगहों पर छापेमारी की गई थी, इस दौरान पुलिस ने गोगी गैंग, टिल्लू ताजपुरिया ग्रुप, काला जठेड़ी गैंग, राजेश बवाना का नेटवर्क, सोनू दरियापुर का सिंडिकेट और नीतू दबोधिया गैंग समेत अन्य कई गैंगों से जुड़े 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया और कई बड़े क्राइम सिंडिकेट से जुड़े आठ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान आउटर नॉर्थ जिले में सबसे ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिसमें 400 कर्मियों ने 50 ठिकानों पर छापेमारी की। सिंह ने आगे कहा, 'जिले ने 11 गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया, इनमें से छह गोगी गैंग के हैं और पांच टिल्लू ताजपुरिया गैंग से हैं। एक व्यक्ति को आर्म्स एक्ट के तहत भी गिरफ्तार किया गया।' उन्होंने बताया कि गैंग से जुड़ी दो कारें जब्त की गईं, और गोगी गैंग से जुड़ी एक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो-N को भी हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी ने आगे बताया कि गोगी गैंग के एक संदिग्ध ऑपरेटिव सुमित उर्फ फिम्मी की भी तलाश जारी है, जो छापेमारी के दौरान भागने में कामयाब रहा। जब पुलिस टीमें इनपुट के आधार पर रोहिणी के सेक्टर-11 में उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थीं, तो आरोपी अपनी बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो-N में भागने में कामयाब रहा और बाद में उसे रोहिणी के सेक्टर-16 में छोड़कर फरार हो गया। दो प्राइवेट गाड़ियों में पुलिसवालों के पीछा करने के बावजूद वह पैदल भागकर गिरफ्तारी से बच गया।
रोहिणी जिले ने 210 पुलिसवालों की 12 टीमें बनाईं और 12 ठिकानों पर रेड की। छह क्रिमिनल्स को अरेस्ट किया गया, जिनमें से दो गोगी गैंग के, एक टिल्लू ताजपुरिया गुट का और एक-एक राजेश बावनिया, सोनू दरियापुर और नीतू डबोदिया नेटवर्क से जुड़े थे।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (रोहिणी) राजीव रंजन ने कहा, 'आर्म्स एक्ट के तहत चार लोगों को अरेस्ट किया गया, जिनमें दो गोगी गैंग के सदस्य और एक काला जठेड़ी गैंग का सदस्य शामिल है। हमने नीतू डबोदिया गैंग के साथी जोगिंदर से एक बुलेटप्रूफ महिंद्रा थार भी ज़ब्त की।' उन्होंने आगे बताया कि अलग-अलग कार्रवाई में, पुलिस ने डकैती के मामलों में वॉन्टेड दो स्नैचर्स और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत बुक किए गए एक ड्रग पेडलर को भी अरेस्ट किया।
नॉर्थवेस्ट जिले ने 238 पुलिसवालों को तैनात किया और 90 जगहों पर सबसे ज़्यादा रेड कीं। डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (नॉर्थवेस्ट) भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने कहा कि आर्म्स एक्ट के तहत चार लोगों को अरेस्ट किया गया, जिससे पांच पिस्टल, तीन देसी पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए।





