तीन दिनों के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी; LPG की किल्लत के बीच क्या बोली दिल्ली सरकार

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, पीटीआई
share

देशभर के कई हिस्सों में जारी एलपीजी की किल्लत के बीच दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया। इस बयान के अनुसार, एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के स्टॉक और वितरण पर कड़ी निगरानी रख रही है और अनियमितताओं को रोकने के लिए प्रवर्तन अभियान चला रही है।

तीन दिनों के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी; LPG की किल्लत के बीच क्या बोली दिल्ली सरकार

देशभर के कई हिस्सों में जारी एलपीजी की किल्लत के बीच दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया। इस बयान के अनुसार, एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के स्टॉक और वितरण पर कड़ी निगरानी रख रही है और अनियमितताओं को रोकने के लिए प्रवर्तन अभियान चला रही है। बयान में कहा गया है कि दिल्ली में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पाइपलाइन से आने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। बयान में लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के आधार पर घबराकर खरीदारी या जमाखोरी न करने का आग्रह किया गया है। इसी के साथ ये भी कहा गया है कि बुकिंग से तीन दिनों के अंदर सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है।

खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग के बयान में कहा गया है कि शहर में ईंधन की उपलब्धता में कोई दिक्कत नहीं है और चेतावनी दी गई है कि ईंधन की जमाखोरी या कालाबाजारी अवैध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बयान में कहा गया है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पुष्टि की है कि घरेलू पीएनजी की आपूर्ति स्थिर है और प्राकृतिक गैस का आवंटन घरों और सीएनजी परिवहन क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए जारी है।

दिल्ली सरकार को तेल विपणन कंपनियों ने आश्वासन दिया है कि शहर और आसपास के आपूर्ति डिपो में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और ईंधन वितरण सप्लाई चेन सामान्य रूप से काम कर रही है।

तीन दिनों के अंदर डिलीवरी

बयान में कहा गया है, सप्लाई प्रबंधन को सुचारू बनाने के लिए, दो एलपीजी रिफिल बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल को संशोधित करके 25 दिन कर दिया गया है। हालांकि, एलपीजी उपभोक्ताओं को बुकिंग की तारीख से औसतन तीन दिनों के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी मिल रही है।

इसमें लोगों से आग्रह किया गया है कि वे तेल विपणन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए डिजिटल बुकिंग विकल्पों का उपयोग करें, जिनमें आधिकारिक पोर्टल, एसएमएस, आईवीआरएस, मिस्ड कॉल सेवाएं और व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म शामिल हैं, और गैस एजेंसी कार्यालयों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।