Hindi Newsएनसीआर Newscrime patrol serial jeweller murder planning weapons ordered online in modinagar ghaziabad
क्राइम पैट्रोल देख बनाया प्लान, ऑनलाइन मंगाए हथियार; MBA पास युवक क्यों बना हत्यारा?

क्राइम पैट्रोल देख बनाया प्लान, ऑनलाइन मंगाए हथियार; MBA पास युवक क्यों बना हत्यारा?

संक्षेप:

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में दुकान के अंदर घुसकर सुनार की हत्या करने वाले आरोपी ने एक महीने तक क्राइम पैट्रोल सीरियल देखकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात से एक घंटे पहले उसने रेकी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Dec 06, 2025 02:42 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में दुकान के अंदर घुसकर सुनार की हत्या करने वाले आरोपी ने एक महीने तक क्राइम पैट्रोल सीरियल देखकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात से एक घंटे पहले उसने रेकी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित छोटी मार्केट में गुरुवार सुबह दुकान में घुसकर सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल सोनी की हत्या कर दी गई थी। आरोपी को पकड़ने के दौरान मृतक के बेटे रूपेंद्र सोनी भी घायल हो गए थे। हालांकि, आसपास के लोगों ने आरोपी अंकित गुप्ता निवासी मोदीपोन कॉलोनी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। घटना से नाराज व्यापारियों ने 3 घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मृतक सुनार के बेटे देवेंद्र सोनी की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:गर्भपात की दवा खाने के बाद भी पैदा हो गई जिंदा बच्ची, फिर हुआ ऐसा

क्राइम पैट्रोल देखकर सीखता था पुलिस से बचने के तरीके

आरोपी अंकित गुप्ता एमबीए पास और कई कंपनियों में नौकरी कर चुका है। उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत गई थी। इस कारण उस पर 50 लाख रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था। मकान बेचने के बाद भी कर्ज से राहत नहीं मिल पा रही थी। आरोपी ने बताया कि उसने दो माह पहले लूट की योजना बनाई थी। इसके बाद एक माह तक क्राइम पैट्रोल सीरियल देखा। सीरियल में वह देखता था कि अपराध करने के बाद पुलिस से कैसे बच सकते हैं। इसके तहत आरोपी ने हाथों की अगुंलियों पर टेप चिपका ली थी। आरोपी ने ऑनलाइन ऑर्डर कर दो चाकू, चापड़ और खिलौने वाली पिस्टल मंगवाई थी।

शहर से दूर भागने की बनाई थी योजना : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक सप्ताह में उसने कई बार गिरधारी लाल की दुकान की रेकी की थी। आरोपी ने बताया कि यदि वह लूट में कामयाब हो जाता तो शहर से दूर चला जाता। वहीं, पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी है।

धुनाई से आरोपी को गंभीर चोट आई

पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित को गिरधारी लाल के छोटे बेटे रूपेंद्र ने दबोच लिया था। अंकित ने उन पर भी हमला किया, मगर रूपेंद्र ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की। शोर सुनकर मौके पर जमा भीड़ ने अंकित को पकड़कर पीट दिया। इससे अंकित के सिर में गंभीर चोटें आई और दोनों हाथों में चार फ्रैक्चर हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को इलाज के बाद आरोपी अंकित को जेल भेज दिया।

14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

हत्यारोपी अंकित गुप्ता को कोर्ट ने शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी का रिमांड नहीं मांगा। गुरुवार सुबह वारदात के बाद पुलिस ने अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया जाएगा।

अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर, ''आरोपी के पास से दो चाकू, एक चापड़ और एक कैंची के साथ मिर्च पाउडर बरामद हुआ है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।