प्रेमी को दिल्ली मिलने बुला रही थी नाबालिग लड़की, चचेरे भाई ने हत्या कर शव ब्रीफकेस में भरकर फेंका

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्याकर शव सूटकेस के अंदर भरकर फेंकने के मामले में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस हत्याकांड के संबंध में एक मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी।

Crime News
क्राइम समाचार

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर प्रेम संबंध से परेशान होकर नाबालिग चचेरी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को एख ब्रीफकेस में बंद कर फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार शाम को शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अविनाश के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार, अविनाश भलस्वा डेरी के मुकुंदपुर इलाके में रहता है। वह मूलरूप से बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अविनाश की 17 वर्षीय चचेरी बहन रंजना (परिवर्तित नाम) गांव में रहती थी। वह दो बार एक युवक के साथ घर से चली गई थी, लेकिन परिवार वाले किसी तरह ढूंढ़कर वापस लाए। रंजना की हरकतों से पूरा घर परेशान था। इसलिए अविनाश 4 दिन पहले चचेरी बहन को साथ अपने साथ लेकर मुकुंदपुर आया।

पुलिस ने बताया कि रंजना दिल्ली में भी अपने प्रेमी के सम्पर्क में थी। वह फोन पर उससे बात भी कर रही थी। इस बीच अविनाश को मालूम हुआ कि रंजना अपने प्रेमी को दिल्ली बुला रही है। इसी बात से वह नाराज हो गया और हत्या की योजना तैयार कर डाली। बताया जाता है कि वह रविवार रात को मुकुंदपुर से सटी पिंकी चौधरी कॉलोनी में अपने दोस्त की दुकान पर रंजना को लेकर गया। फिर देर रात में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को ब्रीफकेस में भर दिया। उसने सोमवार तड़के 4 बजे ब्रीफकेस को इलाके में फेंक दिया और अपने घर चला आया।

मुखबिर की सूचना पर धरा

आउटर नॉर्थ स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विश्वेंद्र कुमार द्वारा इस मामले की जांच के दौरान एक मुखबिर ने अविनाश द्वारा हत्या करने की आशंका जताई। इस पर स्पेशल स्टाफ ने अविनाश से पूछताछ की। उसने बहन की हत्या की बात स्वीकार कर ली और उसकी निशानदेही पर सोमवार रात को बुराड़ी इलाके से ब्रीफकेस में पड़े शव को भी बरामद कर लिया गया।

बुराड़ी थाने को सौंपी जांच

युवती का शव बरामद होने के बाद आउटर नॉर्थ पुलिस ने इसकी सूचना बुराड़ी पुलिस को दी। इसके बाद बुराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम से सबूत आदि जमा कराए। चूंकि दोनों जिले अलग-अलग हैं, इसलिए बुराड़ी को जांच सौंप दी गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस हत्याकांड की परिस्थितियों और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रही है। घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsप्रेमी को बुला रही थी चचेरी बहन, भाई ने हत्या कर शव ब्रीफकेस में भरकर फेंका