Hindi Newsएनसीआर Newscouple committed suicide by jumping in front of a train in Gurugram, this is the reason behind it
गुरुग्राम में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, शादीशुदा महिला के साथ रिश्ते की वजह से उठाया कदम

गुरुग्राम में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, शादीशुदा महिला के साथ रिश्ते की वजह से उठाया कदम

संक्षेप:

घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई राम सरोज ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Nov 20, 2025 11:51 pm ISTSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में शादीशुदा महिला के साथ जारी प्रेम संबंध की वजह से हुए तनाव के चलते एक 23 वर्षीय युवक ने अपनी उसी प्रेमिका के साथ मिलकर खुदकुशी कर ली। इस दौरान यह कपल ट्रेन के सामने कूद गया और अपनी जान दे दी। यह घटना गढ़ी हरसरू रेलवे ट्रैक इलाके में हुई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के सरैया निवासी सूर्य देव राज और निशा के रूप में हुई है। वह दीपावली के बाद काम करने के लिए गुरुग्राम आया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छह महीने पुराना था प्रेम प्रसंग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूर्य देव का गांव की ही रहने वाली 32 वर्षीय निशा के साथ पिछले छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। निशा के पहले पति श्रवण की मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद वह अपने देवर ललित के साथ रहने लगी थी। निशा और ललित के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक 12 साल की लड़की भी शामिल है।

मारपीट और तनाव के बाद उठाया कदम

निशा का यह नया प्रेम संबंध उसके साथी ललित को नागवार गुजर रहा था। इसी का विरोध करते हुए एक-दो महीने पहले ललित ने सूर्य देव के साथ मारपीट भी की थी। इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच निशा और ललित लगभग दो महीने पहले गुरुग्राम आ गए थे। सूर्य देव भी दीपावली के बाद गुरुग्राम पहुंचा था और मोबाइल के जरिए उन दोनों की बातचीत जारी थी। आशंका है कि तनाव बढ़ने के कारण सूर्य देव और निशा ने यह घातक कदम उठाया।

गढ़ी हरसरू के पास हुई घटना

यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है, जब सूर्य देव और निशा ने गढ़ी हरसरू के पास एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई राम सरोज ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।