दिल्ली में मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले युवक-युवती अरेस्ट, बंटी-बबली स्टाइल में करते थे क्राइम

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राजन शर्मा
Follow us on Google News
share

दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में राहगीरों से मोबाइल फोन झपटमारी करने वाले एक युवक और युवती को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने झपटमारी की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

दिल्ली में मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले युवक-युवती अरेस्ट, बंटी-बबली स्टाइल में करते थे क्राइम

दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में राहगीरों से मोबाइल फोन झपटमारी करने वाले एक युवक और युवती को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, 9 मार्च 2026 को हौज खास थाने में पीसीआर कॉल के जरिये मोबाइल स्नैचिंग की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता 29 वर्षीय रोहित निवासी गांव अघवानपुर, जिला सोनीपत (हरियाणा) ने बताया कि वह इलाके में मौजूद था। इसी दौरान मालवीय नगर की तरफ से आए बाइक सवार एक युवक और युवती ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और तेजी से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की तरफ फरार हो गए।

पुलिस ने 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच के दौरान बताए गए समय पर घटनास्थल और आसपास लगे करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से झपटमारी में शामिल दोनों संदिग्धों की पहचान कर ली गई। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी विशाल उर्फ बनिया (25) को तिगड़ी एक्सटेंशन स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई।

पुलिस को दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

पूछताछ में विशाल ने खुलासा किया कि उसने वारदात अपनी साथी शिवानी मुर्मू उर्फ रिया (23) के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने शिवानी को नेहरू प्लेस इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, विशाल पहले भी स्नैचिंग के सात मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि शिवानी के खिलाफ भी एक पुराना मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस से छीना गया मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।