दिल्ली में दर्दनाक हादसा, झुग्गी में आग लगने से जिंदा जल गया कपल; 2 साल के बच्चे की भी मौत

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share

दिल्ली के बुध विहार इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के मांगे राम पार्क के पास आग लगने से पति-पत्नी और उनके दो साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई।

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, झुग्गी में आग लगने से जिंदा जल गया कपल; 2 साल के बच्चे की भी मौत

दिल्ली के बुध विहार में दर्दनाक घटना सामने आई है। बुध विहार इलाके में स्थित मांगे राम पार्क के पास झुग्गियों में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से एक दंपति और उनके दो साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक सीनियर अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों के शवों को जली हुई अवस्था में झुग्गी से बाहर निकाला गया था। जब तीनों की बॉडी बाहर निकाली गई तो उनकी मौत हो चुकी थी।

3 जले हुए शव निकाले गए

डीएफएस से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजकर 25 मिनट पर मिली, जिसके बाद सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इलाके में घना धुआं और आग की ऊंची लपटें देखी गईं। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल से तीन जले हुए शव बरामद किए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

आग लगने के कारणों की हो रही जांच

दिल्ली पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। शवों के पोस्टमार्टम के बाद साफ हो जाएगा कि यह कोई हादसा था या कोई साजिश।

जल जाने के बाद पहुंची फायर विभाग की टीम

बुध विहार के मांगे राम पार्क के पास आग लगने की सूचना मिलने के कुछ देर बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने में देर हो चुकी थी। पति-पत्नी के साथ उनका दो साल का मासूम बच्चा जलकर राख हो गए थे। फायर विभाग की टीम ने आगको बुझाया और झुग्गी के अंदर से 2 साल के बच्चे के साथ पति-पत्नी का शव भी बरामद किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि तीनों की मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।