कांग्रेस नेता ने राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसदों पर केजरीवाल को घेरा, बोले- पैसों के बदले बांटी राज्यसभा सीटें
राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के आम आदमी पार्टी के भाजपा में विलय को लेकर कांग्रेस ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने आप को अतीत में भी कांग्रेस के खिलाफ 'प्रॉक्सी' की तरह इस्तेमाल किया है।

बीते हफ्ते राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने भाजपा जॉइन कर ली। आज सोमवार को इन सांसदों के भाजपा में विलय को राज्यसभा सभापति ने मंजूरी भी दे दी। आम आदमी पार्टी में हुए इस टकराव पर कांग्रेस ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी को अतीत में कांग्रेस के खिलाफ 'प्रॉक्सी' की तरह इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं पैसों के बदले राज्यसभा सीटें बांटी। इस पार्टी का नाम ‘अरबपति आदमी पार्टी’ हो जाना चाहिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने सोमवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए बीजेपी के “प्रॉक्सी” के तौर पर काम किया। माकन ने सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी को पंजाब विधानसभा चुनाव में महज छह प्रतिशत वोट मिले थे, फिर भी वहां के छह सांसद अब बीजेपी में कैसे शामिल हो गए। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी कह चुका हूं कि आप बीजेपी की बी-टीम है। अब उन्हें अपना नाम ‘आम आदमी पार्टी’ से बदलकर ‘अरबपति आदमियों की पार्टी’ कर लेना चाहिए।”
पैसों के आधार पर राज्यसभा भेजा
उन्होंने दावा किया कि सुशील गुप्ता ने कांग्रेस छोड़ने से पहले ही आम आदमी पार्टी के साथ अपनी “सेटिंग” होने की बात कही थी और राज्यसभा सीट मिलने की जानकारी दी थी। माकन ने यह भी आरोप लगाया कि आप पार्टी ने प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और आशुतोष जैसे नेताओं को राज्यसभा नहीं भेजा, जबकि पैसों के आधार पर सीटें दी गईं।
अभी तो शुरुआत है, और भी जाएंगे
कांग्रेस नेता ने कहा, " आप छोड़ने वाले सातों राज्यसभा सदस्यों में से हर एक की घोषित औसत संपत्ति 818 करोड़, 50 लाख, 35 हजार और 420 रुपये है।" उन्होंने आरोप लगाया, "शीला दीक्षित और मनमोहन सिंह को बदनाम करने की साजिश केजरीवाल ने रची थी... उन्होंने और आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रॉक्सी के रूप में काम किया था... अब मुखौटा उतर चुका है।" उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी से कई और नेता भाजपा शामिल होने वाले हैं।
राष्ट्र विरोधी पार्टी
कांग्रेस नेता ने आप पर “राष्ट्र-विरोधी” होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को पंजाब में अलगाववादी तत्वों से फंडिंग मिली। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी में शामिल हुए सातों सांसदों की कुल संपत्ति प्रति सांसद 818 करोड़ रुपये से अधिक है।
भाजपा में गए सांसदों के विलय पर मुहर
इस बीच, राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सात आप सांसदों के बीजेपी में विलय को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्यसभा में आप की संख्या घटकर तीन रह गई है, जबकि बीजेपी की ताकत बढ़कर 113 हो गई है। बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत, स्वाती मालीवाल और राजिंद्र गुप्ता हैं।
आप ने बागी सांसदों के खिलाफ खोला मोर्चा
सूत्रों के मुताबिक, इन सांसदों ने बीते शुक्रवार को राज्यसभा सभापति को आवेदन देकर खुद को बीजेपी सांसद के रूप में मान्यता देने की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अब इनका नाम बीजेपी सदस्यों की सूची में दर्ज है। वहीं, आप ने इस कदम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राज्यसभा सभापति के समक्ष याचिका दायर कर इन सातों सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने दलबदल विरोधी कानून के तहत इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


