कॉकरोच जनता पार्टी की कमान राहुल गांधी के हाथ चाहती है कांग्रेस! पार्टी नेता का सुझाव
सोशल मीडिया पर तेजी से उभरे कॉकरोच जनता पार्टी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने गठबंधन की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने दीपके को सलाह दी है कि उन्हें राजनीतिक शक्ति के साथ की जरूरत है और राहुल गांधी वह नेतृत्व दे सकते हैं।

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फॉलोअर्स की संख्या और इसके चर्चे देखकर क्या देश की सबसे पुरानी पार्टी में भी इससे गठबंधन की चाह उत्पन्न हो रही है? कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने तो इसी तरह की मंशा जाहिर करते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को सुझाव दिया है। दलित नेता उदित राज ने दीपके को कहा है कि इस आंदोलन को सफल करने के लिए राजनीतिक दल का साथ जरूरी है और राहुल गांधी ही वह नेतृत्व दे सकते हैं। उदित राज ने उम्मीद जताई है कि कॉकरोच पार्टी और राहुल गांधी साथ मिलकर भाजपा की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटा सकते हैं।
उदित राज ने कॉकरोच जनता पार्टी को सरकार के खिलाफ गुस्से की अभिव्यक्ति बताया लेकिन यह भी कहा कि ऐसे आंदोलन को टिकने के लिए समाजिक और राजनीतिक शक्तियों का साथ चाहिए। उदित राज ने लिखा, ‘सोशल मीडिया से जन्मी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), जिसका नेतृत्व अभिजीत दीपके कर रहे हैं, सरकार के खिलाफ जनता की नाराज़गी और गुस्से की अभिव्यक्ति बनकर उभरी है। लेकिन ऐसे आंदोलन लंबे समय तक तभी टिक पाते हैं, जब वे उन राजनीतिक दलों और सामाजिक शक्तियों के साथ जुड़ें जो वर्तमान तानाशाही प्रवृत्ति वाली भाजपा सरकार का एक विश्वसनीय विकल्प प्रस्तुत कर सकें।’
राहुल गांधी के नेतृत्व को बताया जरूरी
भाजपा के टिकट पर दिल्ली से लोकसभा के सांसद रह चुके उदित राज ने दीपको को सुझाव दिया है कि वह आंदोलन का नेतृत्व राहुल गांधी को सौंप दें। उन्होंने कहा, 'केवल राहुल गांधी का नेतृत्व ही इस ऊर्जा को संविधान की रक्षा के लिए एक व्यापक आंदोलन में बदल सकता है। अगर ऊर्जा बिखर गई तो इसका मकसद खत्म हो जाएगा। दीपके, एक अंबेडकरवादी हैं, यह समझना चाहिए कि BJP और RSS को राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने की वास्तविक क्षमता किसके पास है।'
ममता बनर्जी भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के साथ
कांग्रेस पार्टी से कॉकरोच जनता पार्टी संग गठबंधन की इच्छा ऐसे समय पर सामने आई है जब एक दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने इसे समर्थन देने की बात कही है। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ऑनलाइन मुहिम 'कॉकरोच जनता पार्टी' को पूर्ण समर्थन दिया है। ओ'ब्रायन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि तृणमूल नेतृत्व अब भी 'अच्छी लड़ाई लड़ने' पर केंद्रित है।
क्या राजनीति में उतरेगी कॉकरोच पार्टी
अमेरिका बोस्टन में रहने वाले अभिजीत दीपके द्वारा स्थापित 'कॉकरोच जनता पार्टी' 16 मई को शुरू होते ही सोशल मीडिया पर छा गई। इसकी शुरुआत प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की उन टिप्पणियों के कारण हुए विवाद के बाद हुई, जिसे व्यापक रूप से बेरोजगार युवाओं की तुलना ''कॉकरोच'' से करने के रूप में देखा गया। कॉकरोच पार्टी के तमाम सोशल हैंडल और इसके वेबसाइट को बंद किया जा चुका है। फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी के भविष्य पर कई तरह के सवाल कायम हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भविष्य में यह कोई राजनीतिक शक्ति के तौर पर भी इसका उभार होगा?
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


