Hindi Newsएनसीआर Newscongress leader udit raj said he has got hundreds of threat call to kill him
मुझे मारने को एक लाख का इनाम रखा गया है, कांग्रेस नेता उदित राज का दावा; मायावती पर FIR की मांग

मुझे मारने को एक लाख का इनाम रखा गया है, कांग्रेस नेता उदित राज का दावा; मायावती पर FIR की मांग

संक्षेप:

कांग्रेस नेता उदित राज ने दावा किया है कि उन्हें मारने के लिए एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है। कहा कि 17 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बोलने पर उन्हें सैंकड़ों धमकी भरे फोन आए हैं। उन्होंने 30 ऐसे कॉल को रिकॉर्ड कर दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को सौंपा है।

Feb 22, 2025 03:21 pm ISTSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस नेता उदित राज ने दावा किया है कि उन्हें मारने के लिए एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है। कहा कि 17 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बोलने पर उन्हें सैंकड़ों धमकी भरे फोन आए हैं। उन्होंने 30 ऐसे कॉल को रिकॉर्ड कर दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को सौंपा है। उन्होंने खुद के लिए सुरक्षा मांगते हुए मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ में उन्होंने मायावती के बारे में बोला। उसके बाद मायावती और आकाश आनंद ने ट्वीट किया। आकाश आनंद के ट्वीट में धमकी है। इसका परिणाम हुआ कि उन्हें सैकड़ों-हजारों धमकी भरे फोन आए। उन्होंने करीब 30 धमकी भरे कॉल को रिकॉर्ड किया और पेन ड्राइव में डालकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को दिया है।

उदित राज ने कहा कि 17 फरवरी को रात 1:30 बजे इस पर अमित मालवीय को पोस्ट आता है। उसके बाद यह मामला तूल पकड़ लेता है। बीजेपी के शाहनवाज हुसैन, शाजिया इल्मी, अपर्णा यादव के साथ ही जनता दल यू और अपना दल इस पर टूट पड़ती है। सब मायावती के सपोर्ट में बोलने लगते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जो मैंने लखनऊ में कहा था कि मायावती बीजेपी की बी टीम हैं, वह पूरी तरह से स्थापित हो गया।

उन्होंने दावा किया कि उनके सिर पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है। तमाम वीडियो आ रहे हैं। यह सब आकाश आनंद के उकसाने पर किया जा रहा है। इसको लेकर मैं पुलिस कमिश्नर से मिला। कहा कि मेरी जिंदगी का सवाल है, मुझे सुरक्षा दिया जाना चाहिए। साथ ही मायावती और आकाश आनंद पर लोगों को मेरे खिलाफ भड़काने के लिए एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा, ''मैं दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय सूद से मिलकर आया हूं। मैंने उन्हें लिखित शिकायत देकर मायावती और आकाश आनंद पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मुझे सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। अब देखना है कि मुझे कब तक सुरक्षा दी जाती है और मायावती और आकाश आनंद पर पुलिस एफआईआर कब दर्ज करती है।''

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।