फिर भी इनकी मूर्खता खत्म होती नहीं दिखती; BSP समर्थकों पर क्यों भड़के कांग्रेस के दलित नेता

Sourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अपनी पोस्ट में कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘BSP के अंधभक्त अब भी इस पर विश्वास नहीं करेंगे। आरक्षण और संविधान खत्म होने पर हैं, फिर भी इनकी मूर्खता खत्म होती नहीं दिखती। यह अंधभक्ति उन्हें नरक में ढकेल देगी।’

फिर भी इनकी मूर्खता खत्म होती नहीं दिखती; BSP समर्थकों पर क्यों भड़के कांग्रेस के दलित नेता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद व असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज पोस्ट की, जिसके जरिए उन्होंने BSP (बहुजन समाज पार्टी) पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए आरोप लगाया कि इस पार्टी का पूरा नियंत्रण भाजपा के हाथों में जा चुका है। अपनी पोस्ट को उन्होंने BSP के अंधभक्तों (समर्थकों) के लिए बताते हुए कहा कि वह जो किस्सा बताने जा रहे हैं, उसे सुनने के बाद भी पार्टी के समर्थकों को अक्ल नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि इस किस्से को उन्होंने देश के जाने-माने पत्रकारों अशोक वानखेड़े और आशीष चित्रांशी से जाना और सुना है।

उदित राज ने जो किस्सा बताया उसके मुख्य किरदार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जोगी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वर्तमान वन मंत्री भूपेंद्र यादव और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती हैं। वह किस्सा बताते हुए अपनी पोस्ट में उदित राज ने लिखा कि कांग्रेस छोड़ने और अपनी अलग पार्टी बनाने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी अपने बेटे अमित जोगी के साथ अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली आते थे। उन्होंने बताया कि वे इस उम्मीद में दिल्ली आते थे कि भाजपा उनके साथ कोई समझौता कर लेगी।

'अमित शाह ने जोगी को मायावती से मिलने भेज दिया'

पूर्व IRS अधिकारी ने आगे लिखा, ‘अमित शाह ने जोगी के साथ कोई समझौता करने की बजाय भूपेंद्र यादव को अपने पास बुलाया और उन्हें अमित जोगी से बात करने का निर्देश दे दिया। इसके बाद भाजपा नेता यादव, अमित जोगी को अपनी गाड़ी में बैठाते हैं, और मायावती के घर ले जाते हैं। वहां पहुंचकर भूपेंद्र यादव ने मायावती को संदेश देते हुए बताया कि साहब ने कहा है कि अजीत जोगी की पार्टी से छत्तीसगढ़ में समझौता कर लें।’

फिर भी इनकी मूर्खता खत्म होती नहीं दिखती; बसपा समर्थकों पर भड़के कांग्रेस नेता

उदित राज बोले- बीएसपी पर पूरा कंट्रोल बीजेपी का

उदित राज के अनुसार BSP अध्यक्ष ने इसके लिए तुरंत हामी भर दी, क्योंकि इसका जवाब तो ‘हां’ ही होना था। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए लिखा कि 'इस तरह से बीएसपी को पूरी तरह से भाजपा कंट्रोल कर रही है ।'

आगे की कहानी बताते हुए उदित राज ने बताया कि 'हालांकि वापसी में, अजीत जोगी यह कहते हुए पीछे हट जाते हैं, कि BSP अपने उम्मीदवारों के लड़ने के लिए पैसे की मांग भी उनसे ही करेगी और इसके साथ ही अपनी पार्टी से अपने ही उम्मीदवार खड़ा करने का दबाव भी डालेगी।' कांग्रेस नेता ने कहा कि 'इस तरह रास्ते में ही गठबंधन की मौत हो जाती है। यह बात अमित जोगी ने वानखड़े जी को बताई थी।'

‘BSP के अंधभक्त अब भी विश्वास नहीं करेंगे’

अपनी पोस्ट के अंत में बहुजन समाज पार्टी के समर्थकों की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाते हुए पूर्व सांसद ने लिखा, 'बीएसपी के अंधभक्त अभी भी विश्वास नहीं करेंगे। आरक्षण और संविधान खत्म होने पर हैं, फिर भी इनकी मूर्खता खत्म होती नहीं दिखती। ये फिर से मजदूर बन जाएंगे और पहले जैसी पिटाई होगी, लेकिन अक्ल नहीं आएगी। यह भक्ति इन्हें नर्क में ढकेलेगी । अंधभक्त किसी का भी हो उनकी दुर्गति कितनी भी हो जाए, लेकिन वे सुधरेंगे नहीं।'

हालांकि अपनी पोस्ट में उदित राज ने यह नहीं बताया कि उनके द्वारा बताया गया यह किस्सा कौन से साल का है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आखिरकार अजीत जोगी ने बसपा के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया था। लेकिन एक सच यह भी है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जोगी की पार्टी JCC (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़) ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस दौरान जोगी की पार्टी 55 सीटों पर और बीएसपी 35 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। हालांकि इस गठबंधन को कुछ खास सफलता नहीं मिली थी, क्योंकि दोनों पार्टियां मिलकर 90 में से कुल7 सीट ही जीत सकी थीं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।