कांग्रेस नेता ने यूपी SIR में किया नाम कटने का दावा, चुनाव आयोग ने कहा- BLO ने सही किया
कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने यूपी की ड्राफ्ट एसआईआर लिस्ट में उनका और पूरे परिवार का नाम कटने का दावा करते हुए बीएलओ पर दोष मढ़ा था और यह चिंता जाहिर की थी कि कैसे वे सभी लोग फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा पाएंगे, जिनका नाम कट गया है।
कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने यूपी की ड्राफ्ट एसआईआर लिस्ट में उनका और पूरे परिवार का नाम कटने का दावा करते हुए बीएलओ पर दोष मढ़ा था और यह चिंता जाहिर की थी कि कैसे वे सभी लोग फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा पाएंगे, जिनका नाम कट गया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए बताया कि बीएलओ ने सही काम किया है और जिस तरह वह फॉर्म 6 भरेंगे उसी तरह सभी लोग भर सकते हैं।
कांग्रेस नेता ने नाम कटने की जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट SIR वोटर लिस्ट से उनका और परिवार का नाम गायब है जबकि नाम 2003 की वोटर में शामिल थे, पिछले चुनाव की वोटर लिस्ट में भी शामिल थे। माता-पिता के नाम भी 2003 की वोट लिस्ट में थे। आयोग के नियमों के अनुसार जरूरी दस्तावेज भी जमा कर दिए थे।
सप्पल ने कहा, 'मैं तो स्वयं भारत के उपराष्ट्रपति के साथ और राज्यसभा सचिवालय में जॉइंट सेक्रेटरी भी था। साथ ही कांग्रेस की सर्वोच्च कमेटी CWC का सदस्य हूं। यही नहीं SIR और अन्य मुद्दों पर चुनाव आयोग में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी कई बार रहा हूं। और ये सब BLO भी जानते हैं। लेकिन फिर भी हमारे नाम ड्राफ्ट लिस्ट से कट गए।' कांग्रेस नेता ने खुद ही कारण बताते हुए लिखा कि उनका घर उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद विधान सभा से नोएडा विधानसभा शिफ्ट हो गया है। उन्हें बताया गया कि SIR में शिफ्ट हुए वोटरों का नाम बरकरार रखने का कोई प्रावधान नहीं है! मतलब, अगर किसी वोटर ने अपना घर किसी नए इलाके में बदल लिया है, तो उसका नाम काट दिया गया है। सप्पल ने कहा, 'मेरे जैसे करोड़ों सही वोटर हैं। मैं तो शायद फिर भी नया फॉर्म 6 भर कर अपने परिवार नाम जुड़वा लूंगा, लेकिन कितने लोग ऐसा कर पायेंगे? यही है SIR की सच्चाई!'
बीएलओ ने ठीक किया, भरना होगा फॉर्म-6: चुनाव आयोग
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के एक्स हैंडल से कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए लिखा गया कि बीएलओ ने अपना काम नियम मुताबिक ही किया है और उन्हें फॉर्म 6 भरना होगा। जवाब में लिखा गया, 'गुरदीप जी धन्यवाद। आपने अपनी पोस्ट में आपके और आपके परिवार के सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट से कटने का सही कारण भी बताया कि आप गाजियाबाद से नोएडा शिफ्ट कर गए हैं। BLO ने अपना कार्य सही ढंग से किया है जो आपका नाम गाजियाबाद जिले की वोटर लिस्ट से काट दिया। आपको और आपके परिवार के सदस्यों को नोएडा जिले की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म 6 भरना चाहिए। जिस प्रकार आप फॉर्म 6 भर सकते हैं बिलकुल उसी तरह आपकी जैसी स्थिति में रहने वाले बाकी लोग भी फॉर्म 6 भर सकते हैं और उन्हें फॉर्म 6 भरना चाहिए।'

लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप




