Hindi Newsएनसीआर NewsCongress holds mega rally against vote theft at Ramlila Maidan BJP says You keep crying
रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की महारैली, BJP बोली- आप रोते रहिए

रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की महारैली, BJP बोली- आप रोते रहिए

संक्षेप:

कांग्रेस रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के आरोपों को लेकर बड़ा प्रदर्शन कर रही हैं। पार्टी का दावा है कि इस चुनाव प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी हो रही है।

Dec 14, 2025 03:31 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में "वोट चोरी" के आरोपों को लेकर बड़ा प्रदर्शन कर रही हैं। पार्टी का दावा है कि इस चुनाव प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी हो रही है और इसमें सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत है। ऐसे में जनता को जागरूक करने के लिए और सरकार पर दबाव बनाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली का आयोजन कांग्रेस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे ने कहा, मोदी सरकार ने सदन में हमारे सवालों के जवाब नहीं दिए। वहीं, सदन के सामने गलत जानकारियां पेश कीं। राहुल गांधी जी ने सबूतों के साथ ये बताया है कि देश में 'वोट चोरी' हो रही है। देश की जनता BJP को नहीं चुन रही, लेकिन फिर भी ये सारे नियमों को दरकिनार कर 'वोट चोरी' की सरकार बना रहे हैं।

वहीं भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस रैली पर कहा, राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी, RJD यह सोचे कि आपको वोट क्यों नहीं मिलता? आपको वोट इसलिए नहीं मिलता क्योंकि जनता ने नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी का काम देखा है, भारत का विकास देखा है। आप रोते रहिए पर आपको वोट नहीं मिलेगा। वहीं कांग्रेस की रैली में हुई नारेबाजी पर उन्होंने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम इसकी बहुत निंदा करते हैं। यह बहुत गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है।

बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा, करने दीजिए, इससे क्या फर्क पड़ता है? जब कुछ नहीं रहता है तब वे इस तरह की नौटंकी करते हैं। वे नौटंकीबाज़ नेता हैं, उन्हें करने दीजिए।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।