IIT दिल्ली सुसाइड केस में जांच कमेटी नहीं दे पाई रिपोर्ट, मांगा और समय

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share

आईआईटी दिल्ली में छात्र के सुसाइड मामले में बनाई गई कमेटी अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप पाई है। रिपोर्ट सौंपने के लिए कमेटी ने एक हफ्ते का समय और मांगा है। इस दौरान जांच में हुई देरी की वजह भी कमेटी ने बताई है।

आईआईटी दिल्ली सुसाइड
आईआईटी दिल्ली सुसाइड केस

आईआईटी दिल्ली में 31 साल के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया था। इस घटना के बाद बनाई गई पांच सदस्यों की जांच कमेटी अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप पाई है। जांच कमेटी को 30 सितंबर को ही अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी थी। इस तरह अब जांच कमेटी रिपोर्ट सौंपने के लिए और समय की मांग कर सकती है और इसकी मंजूरी मिलने के बाद यह दोबारा होगा, जब इस जांच कमेटी की रिपोर्ट के लिए दी गई डेडलाइन को बढ़ाया जाएगा।

क्यों हुई देरी

इस मामले में जब कमेटी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ छात्रों के बयान दोबारा दर्ज करने पड़ रहे हैं, जिससे जांच का दायरा थोड़ा बढ़ गया है। यही वजह है कि जांच की रिपोर्ट सौंपने में कमेटी को समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अब जानकारी को कंपाइल करके जमा कर दिया जाएगा। कमेटी ने कहा कि इस प्रक्रिया में एक हफ्ते का समय लग सकता है।

क्या था मामला

23 अगस्त को आईआईटी दिल्ली के परिसर में एक छात्र ने सुसाइड कर लिया था। फिजिक्स से एमएससी कर रहा 31 साल का छात्र आईआईटी कैंपस के लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। छात्र के सुसाइड के बाद कैंपस में कई दिनों तक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि इस मामले में स्वतंत्र जांच कमेटी गठित की जाए और जांच की जाए। छात्रों की मांग को मानते हुए आईआईटी दिल्ली प्रशासन ने 25 अगस्त को एक कमेटी बनाई और जांच शुरू की गई। हालांकि, शुरू में ही जांच कमेटी के चेयरमैन बनाए गए उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने निजी कारणों का हवाला देते हुए कमेटी से खुद को अलग कर लिया।

अशोक कुमार के कमेटी से अलग हो जाने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट की रिटायर्ड जज मुक्ता गुप्ता को इसका चेयरमैन बनाया गया। कमेटी के पैनल का पुनर्गठन हुआ और रिपोर्ट सौंपने के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया। इसके बाद 14 सितंबर को रिपोर्ट ना सौंप पाने के बाद और समय मांगा था। इसके बाद नई डेडलाइन 30 सितंबर की दी गई। अब कमेटी 30 सितंबर तक भी जांच की रिपोर्ट नहीं सौंप पाई है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsIIT दिल्ली सुसाइड केस में जांच कमेटी नहीं दे पाई रिपोर्ट, मांगा और समय