Hindi Newsएनसीआर Newscold in Delhi is set to intensify from today fog and cloud cover expected
दिल्ली में आज से और बढ़ेगा सर्दी का सितम, कोहरे संग बादल छाने के आसार; अगले 3 दिन कैसा रहेगा तापमान

दिल्ली में आज से और बढ़ेगा सर्दी का सितम, कोहरे संग बादल छाने के आसार; अगले 3 दिन कैसा रहेगा तापमान

संक्षेप:

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तापमान गिरने के आसार हैं। शुक्रवार को हल्के कोहरे के साथ ही कई इलाकों में बादल छाने के आसार हैं। माैसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

Dec 12, 2025 05:37 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तापमान गिरने के आसार हैं। शुक्रवार को हल्के कोहरे के साथ ही कई इलाकों में बादल छाने के आसार हैं। माैसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहेगा और इसके बाद के तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य रहा। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चली।

दो दिन की राहत के बाद फिर प्रदूषण में बढ़ोतरी

पिछले दो दिन दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा गया था, लेकिन गुरुवार की शाम एक बार फिर यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार शाम 4 बजे 40 वायु गुणवत्ता केंद्र पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 288 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

भूपेंद्र यादव बोले- राजधानी में स्वच्छ दिनों की संख्या में इजाफा : केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने संसद में कहा कि दिल्ली में स्वच्छ दिनों (एक्यूआई 200 से नीचे) की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि 2016 में जहां ऐसे दिन 110 थे, वहीं 2025 में अब तक ऐसे 200 दिन दर्ज किए गए हैं। भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस वर्ष जनवरी-नवंबर की अवधि के लिए दिल्ली का औसत एक्यूआई 2018 के 213 के मुकाबले 187 दर्ज किया गया है।

ठोस कदम उठाए सरकार: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि वायु प्रदूषण की वजह से लोग परेशान हैं। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार से बहाना बनाना बंद कर फौरन ठोस कदम उठाने चाहिए।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।