इंडिया गेट पर कॉकरोच करेंगे प्रोटेस्ट, जंतर-मंतर से कितना अलग होने वाला है नया आंदोलन?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है। जानिए जंतर-मंतर से कितना अलग होने वाला है नया आंदोलन।

CJP
इंडिया गेट पर कॉकरोच करेंगे प्रोटेस्ट, जंतर-मंतर से कितना अलग होने वाला है नया आंदोलन?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर दिल्ली में आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसके लिए 5 सितंबर की तारीख तय की है। CJP ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्च निकालने का प्लान बनाया है, जो कि इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। CJP का कहना है कि केंद्र सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है, इसलिए उसे दोबारा सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

CJP ने कहा है कि 25 जुलाई को सरकार के आश्वासन के बाद देशभर में चल रहा युवा आंदोलन भरोसे के आधार पर वापस लिया गया था। संगठन का आरोप है कि करीब एक महीने बाद भी सरकार ने वादों को पूरी तरह लागू नहीं किया है। CJP ने इसे ‘विश्वासघात’ बताया है।

इंडिया गेट का नया आंदोलन कितना अलग होगा?

  • जंतर-मंतर नहीं, इंडिया गेट से शुरुआत

पिछली बार CJP का प्रमुख प्रदर्शन जंतर-मंतर पर हुआ था। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका से आए और अपने ऐलान के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर एक प्रदर्शन किया था। इसके बाद फिर से आंदोलन की शुरूआत वहीं से हुई थी। हालांकि, इस बार आंदोलन का शुरुआती बिंदु इंडिया गेट होगा। यहां से प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर जाएंगे।

  • एक जगह बैठने के बजाय मार्च का ऐलान

पिछले आंदोलन में CJP ने इसकी शुरूआत बैठकर की थी, यानी जंतर-मंतर पर इजाजत मांगी और फिर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। हालांकि बाद में 20 जुलाई को संसद चलो का आह्वान किया था, लेकिन इस बार CJP ने शुरूआत में ही शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है।

  • पुलिस मुख्यालय तक जाने की रणनीति

इस बार मार्च का गंतव्य भी खास है। प्रदर्शनकारी इंडिया गेट से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएंगे। यानी आंदोलन का एक प्रमुख संदेश पुलिस कार्रवाई और उससे जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। इससे पहले वाले आंदोलन की मुख्य मांग नीट परीक्षा में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी थी।

इंडिया गेट पर कॉकरोच करेंगे प्रोटेस्ट
  • CJP ने पीड़ित परिवारों को किया सबसे आगे

CJP के मुताबिक इस बार मार्च का नेतृत्व मृत NEET पीड़ितों के परिवार और पुलिस कार्रवाई के पीड़ित करेंगे। उनके साथ छात्र, युवा संगठन और देशभर के युवा शामिल होंगे। वहीं इससे पहले नीट पेपर लीक से त्रस्त छात्र और आत्महत्या करने वाले लोगों से जुड़ा था। सीजेपी ने मांग की है कि सरकार मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दे।

  • मुख्य मुद्दा अब ‘वादे बनाम अमल’

पिछला आंदोलन परीक्षा व्यवस्था और NEET से जुड़े मुद्दों समेत युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर था। इस बार CJP का तत्काल मुद्दा 25 जुलाई के बाद सरकार की ओर से किए गए कथित वादों का पालन है। इनमें प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने और मृत NEET पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजे जैसे मुद्दे शामिल हैं।

पुराने आंदोलन की अगली कड़ी जरूर, लेकिन बदल गया है फोकस

इस तरह 5 सितंबर का प्रदर्शन पुराने आंदोलन की अगली कड़ी जरूर है, लेकिन इसका फोकस कुछ हद तक बदल गया है। पिछली बार जहां युवाओं की मांगों को लेकर आंदोलन शुरू हुआ था, वहीं इस बार CJP सरकार के कथित ‘वादाखिलाफी’, FIR, मुआवजे और पुलिस कार्रवाई को केंद्र में रखकर फिर सड़क पर उतरने जा रहा है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsइंडिया गेट पर कॉकरोच करेंगे प्रोटेस्ट, जंतर-मंतर से कितना अलग होगा नया आंदोलन?