यह तो मजाक...; कॉकरोच पार्टी से बैन हटवाने को दीपके की अदालत में दलील, क्यों जज साहब का इनकार

हिन्दुस्तान, हेमलता कौशिक, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की याचिका पर सुनवाई हुई। एक्स अकाउंट ब्लॉक किए जाने के खिलाफ अदालत पहुंचे दीपके को अदालत ने तुरंत राहत देने से इनकार किया।

यह तो मजाक...; कॉकरोच पार्टी से बैन हटवाने को दीपके की अदालत में दलील, क्यों जज साहब का इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्स हैंडल को तुरंत अनब्लॉक करने का आदेश देने से इनकार किया। हालांकि, अदालत ने एक रिव्यू कमिटी को आईटी रूल्स के तहत पूरे मुद्दे पर विचार करने और 7 जुलाई से पहले फैसला लेने को कहा है। जस्टिस पुरुषइंद्र कुमार कौरव ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को भी कमिटी के सामने ऑनलाइन हाजिर होने की अनुमति दी। अदालत ने कहा कि यदि पैनल इस बात से संतुष्ट होता है कि ब्लॉकिंग को खत्म किया जाए तो इसे CJP के अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश जारी करने का कानूनी अधिकार प्राप्त है।

दीपके की याचिका पर केंद्र सरकार और एक्स को नोटिस जारी करते हुए जज ने जवाब दाखिल करने को कहा और अगली सुनवाई की तारीख 7 जुलाई तय की। अदालत ने कहा, 'यह निर्देश दिया जाता है कि अगली सुनवाई से पहले रिव्यू कमिटी सभी पहलुओं पर विचार करे और फैसले को रिकॉर्ड पर लाए।'

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को व्यंगपूर्ण डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट को अनब्लॉक करने की याचिका पर अंतरिम आदेश के तहत राहत देने से इनकार कर दिया है। लेकिन पैनल को इस मामले की जांच करने को कहा है। अदालत ने पैनल को 7 जुलाई से पहले फैसला लेने को कहा है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को भी समिति के सामने वर्चुअली पेश होने की इजाजत दी है। पीठ ने कहा कि अगर पैनल को लगता है कि ब्लॉकिंग को रद्द किया जाना चाहिए, तो उसे कानूनी तौर पर सीजेपी के एक्स अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश देने का अधिकार है। सीजेपी के हैंडल को ब्लॉक करने के खिलाफ दिपके की याचिका पर केन्द्र सरकार व एक्स (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस जारी किया है। पीठ ने उनसे जवाब 7 जुलाई तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

दीपके ने दी 'मजाक' वाली दलील

पीठ ने कहा कि यह निर्देश दिया जाता है कि सुनवाई की अगली तारीख से पहले समीक्षा समिति को ऐसे सभी पहलुओं की जांच करने दें। दीपके की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील अखिल सिब्बल ने कहा कि सीजेपी अकाउंट पूरी तरह से मजाक है। अगर कुछ आपत्तिजनक ट्वीट थे, तो पूरे अकाउंट को रोकने के बजाय सिर्फ उन्हें ही ब्लॉक किया जा सकता था। हैंडल को कुछ समय के लिए अनब्लॉक करने की मांग करते हुए दीपके के वकील ने पीठ से ब्लॉकिंग आदेश को पढ़ने की अपील की।

अदालत ने कहा- पहले जवाब आने दीजिए

दीपके के वकील ने कहा कि यह आदेश उन्हें अभी तक नहीं दिया गया है। हालांकि पीठ ने कहा कि ब्लॉकिंग आदेश रिकॉर्ड में नहीं है। पीठ ने कहा कि केंद्र के याचिका पर जवाब दाखिल करने के बाद वह याचिकाकर्ता के अनुरोध पर विचार किया जाएगा। पीठ ने कहा कि यह यह पूरा कानून (ब्लॉकिंग पर) अभी शुरुआती स्तर में है। जल्दबाजी में कुछ नहीं किया जाना चाहिए। प्रतिवादियों को नोटिस लेने दें और अदालत में पास वापस आने दें। उनके पास जो भी सामग्री उसे पेश करने दो।

दीपके ने दूसरों की तरह मांगी राहत

इस बीच याचिकाकर्ता समीक्षा समिति के सामने अपनी शिकायत उठा सकता है। दीपके के वकील ने यह भी कहा कि पीठ ने पहले भी कुछ दूसरे ब्लॉक किए गए सोशल मीडिया हैंडल को राहत देते हुए सिर्फ आपत्तिजनक ट्वीट्स को रोकने का आदेश दिया था, लेकिन पीठ ने कहा कि उन मामलों व इस मामले में थोड़ा फर्क लगता है।

अदालत ने कहा- क्यों यह मामला अलग

अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि उन मामलों में बचाव यह था कि कुछ ट्वीट्स आपत्तिजनक पाए गए थे। इस मामले में ऐसा लगता है कि पूरी गतिविधि ही शायद थोड़ी आपत्तिजनक हैं। दीपके (जो पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे) ने सीजेपी तब शुरू किया जब 15 मई को एक वकील के वरिष्ठ वकील के पद से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कॉकरोच व मुफ्तखोर पर की गई टिप्पणी पर विवाद हो गया था। इसके बाद यह पार्टी बनाई गई थीं। सीजेपी का वास्तविक एक्स हैंडल 21 मई को भारत में बंद कर दिया गया था, जिसके बाद ग्रुप एक नए हैंडल कॉकरोच इज़ बैक के साथ फिर से सामने आया, जिसके अभी 2 लाख 27 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।