आप लोग यहां ठूंस-ठूंसकर खा रहे; CJP के मंच पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक हो गए दुखी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इस बात को लेकर दुख जाहिर किया कि प्रदर्शन में पहुंच रहे 'लोग ठूंस-ठूंसकर खा रहे हैं।'

Sonam Wangchuk

क्या कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में आंदोलनकारियों से ज्यादा 'पिकनिक' मनाने वाले पहुंच रहे हैं? पिछले छह दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक वहां लोगों को खाते-पीते देखकर दुखी हो गए हैं। नौबत यहां तक आ गई कि सोनम वांगचुक को मंच से कहना पड़ा कि लोगों को 'ठूंस-ठूंसकर' खाते देखकर वह दुखी हैं। वांगचुक ने कम से कम एक दिन अनशन रखने की अपील की। सोनम ने यह भी कहा कि 'ज्यादा खाने वाले लोग मोटे होकर जल्दी मरेंगे।'

नीट पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ सोनम वांगचुक और अन्य कई छात्र अनशन पर बैठे हुए हैं। जंतर-मंतर पर कोई खास भीड़ तो नहीं दिखती पर कई तरह के वीडियो और रील जरूर वायरल हो रहे हैं। प्रदर्शन में पहुंचने वाले युवाओं के लिए कुछ लोग खाने-पीने का भी इंतजाम कर रहे हैं। इस बीच सोनम वांगचुक ने मंच से इसको लेकर नाराजगी जाहिर की और समर्थन में कम से कम एक दिन अनशन रखने की मांग की। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों को खाते देख सोनम दुखी

सोनम वांगचुक ने कहा, 'बात यह है कि आप लोग क्या करते हैं। आप लोग यहां ठूंस-ठूंसकर खाना खाते हैं। वो मुझे थोड़ा दुखद लगता है। मैं चाहता हूं कि आप लोग भी कम से कम एक दिन का अनशन करें। यहां जब आते हैं तो हमारे समर्थन में दिन का कम से कम अनशन करें। जो यहां उदारता से खाना देते हैं उन्हें दिन का खाना तो ना देना पड़े। शाम का आप खाएं। मगर आप खाना चाहें तो जरूर खाएं। आपके पास विकल्प होना चाहिए कि एक दिन समर्थन में अनशन करें या ना करें।'

वांगचुक ने कहा- खाकर मोटे होंगे, जल्दी मरेंगे

सोनम वांगचुक ने अनशन करने के फायदे गिनाते हुए यह भी कहा कि अनशन ना करने वाले लोग अनशन करने वालों के मुकाबले जल्दी मरेंगे। उन्होंने कहा, ' (अनशन) करें तो आपको बहुत फायदे होंगे। ना करें, आप ऐसे ही मोटे होते रहेंगे, बीमार पड़ेंगे, मरेंगे जल्दी हम से, जो अनशन पर बैठे हैं। एक दिन का कम से कम अनशन कीजिए। दिन का अनशन रकिए। आपके लिए फायदा होगा। ऐसी ही मैं सबसे कहता हूं कि आप यहां नहीं आ सकते हैं तो अपने शहर, गांव घर में अनशन करिए और उसका वीडियो शेयर करिए कि मैं सीजेपी के समर्थन में अनशन कर रही हूं/कर रहा हूं।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर