कॉकरोचों को संसद मार्ग से भगाया, तो पहुंच गए...; पुलिस ने बरसाईं लाठियां, छोड़े आंसू गैस के गोले

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Cockroach Janta Party Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर निकाले गए CJP के संसद मार्च के दौरान दिल्ली में बड़ा हंगामा हुआ। संसद मार्ग से खदेड़ा गया, तो भीड़… पहुंच गई।

कॉकरोचों को संसद मार्ग से भगाया, तो पहुंच गए...; पुलिस ने बरसाईं लाठियां, छोड़े आंसू गैस के गोले
Cockroach Janta Party Protest

Cockroach Janta Party Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर निकाले गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को दिल्ली में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। संसद मार्ग पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन प्रदर्शनकारी वहां से हटने के बाद कनॉट प्लेस (सीपी) पहुंच गए। देखते ही देखते उन्होंने इनर सर्किल में जुटकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कनॉट प्लेस पहुंचे कॉकरोच, पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शनकारियों के कनॉट प्लेस पहुंचने के बाद पुलिस ने वहां भी मोर्चा संभाल लिया। पालिका बाजार के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए, जबकि इनर सर्किल में कई दुकानों और रेस्तरां ने एहतियातन शटर गिरा दिए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने यहां भी आंसू गैस के गोले छोड़े, ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके।

बसों में तोड़फोड़, SHO की गाड़ी की निकाली हवा

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस में खड़ी कई बसों में तोड़फोड़ भी की। वहीं, कनॉट प्लेस थाना (SHO) की सरकारी गाड़ी के टायरों की हवा निकालने की भी घटना सामने आई। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई।

संसद की ओर बढ़ने में हुए थे कामयाब, फिर खदेड़े गए

इससे पहले जंतर-मंतर से निकले हजारों प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे थे। दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग, पटेल चौक, जनपथ, आरबीआई भवन और आसपास के इलाकों में कई स्तर की बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

कॉकरोचों की मांग है, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली में सुधार और कथित पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करना है। संगठन का आरोप है कि शांतिपूर्ण मार्च को बलपूर्वक रोका गया, जबकि पुलिस का कहना है कि संसद के मानसून सत्र और लागू निषेधाज्ञा को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई।

संसद मार्ग से शुरू हुआ यह टकराव बाद में कनॉट प्लेस तक पहुंच गया, जिससे दिल्ली के सबसे व्यस्त कारोबारी इलाकों में से एक में लंबे समय तक तनाव और यातायात प्रभावित रहा।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकॉकरोचों को संसद मार्ग से भगाया, तो पहुंच गए...; चलीं लाठियां-आंसू गैस के गोले