अभिजीत दीपके अकेले नहीं! दिग्गज हस्तियां आईं साथ; कौन हैं CJP के पावरफुल सपोर्टर?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

6 जून को बड़े आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके को कई दिग्गज हस्तियों का साथ मिला है। इससे ये आंदोलन और मजबूत होता दिख रहा है। हालांकि, पुलिस आंदोलन की इजाजत देगी या नहीं, ये अभी भी सवाल है। जानिए कौन से नेता, अभिनेता और एक्टिवस्ट हैं ने सीजेपी के आंदोलन को सही बताया या शामिल होने की बात कही है।

अभिजीत दीपके अकेले नहीं! दिग्गज हस्तियां आईं साथ; कौन हैं CJP के पावरफुल सपोर्टर?

सोशल मीडिया पर तेजी से फॉलोवर बटोरने वाली कॉकरोच जनता पार्टी अब जमीन पर आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी है। तारीख 6 जून तय की गई है। इस खातिर पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके भारत लौट रहे हैं। अब लोगों के मन में एक सवाल कौंध रहा है- इस आंदोलन को अब तक किस बड़ी शख्सियत ने सपोर्ट किया है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि नेता से लेकर अभिनेता और एक्टविस्ट, वो कौन लोग हैं, जिन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के इस आंदोलन को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर सपोर्ट किया है।

एक्टविस्ट सोनम वांगचुक ने किया सपोर्ट

इस लिस्ट में पहला नाम एक्टविस्ट सोनम वांगचुक का सामने आया था। हालांकि उन्होंने आंदोलन में शामिल होने की कुछ शर्त रखीं थीं। उन्होंने कहा था- अगर 5 जून तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वो इस आंदोलन में 6 जून को शामिल होंगे। वांगचुक ने इस आंदोलन से जुड़ने की वजह बताते हुए कहा- वह भारत में शिक्षा की स्थिति और शिक्षा सुधारों को लागू करने के तरीके के बारे में व्यापक चिंताओं के कारण विरोध में शामिल हो रहे हैं। जैसा कि आपको पता होगा कि सीजेपी के आंदोलन की सबसे बड़ी मांग यही है- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। क्योंकि सीजेपी नीट यूजी पेपर 2026 लीक होने और रद्द होने के बाद से लगातार इस तरह की मांग कर रही है।

अभिनेता प्रकाश राज भी दिल्ली पहुंचना चाहते हैं

सपोर्ट करने वाली लिस्ट में दूसरा नाम अभिनेता प्रकाश राज का है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करके अपना समर्थन जताया है। प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा है- मैं 6 जून को दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं, हालांकि फिल्म शूटिंग के कारण व्यस्त हूं। प्रकाश राज ने युवाओं से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने इसे "सबसे प्रासंगिक कॉकरोच मूवमेंट" बताते हुए कहा कि वह इस अभियान के साथ एकजुटता जताना चाहते हैं।

शिवसेना लीडर आदित्य ठाकरे का भी सपोर्ट

इस लिस्ट में तीसरा नाम, शिवसेना लीडर आदित्य ठाकरे का है। हालांकि उन्होंने प्रत्यक्ष तौर पर सीजेपी का सपोर्ट करने या फिर आंदोलन में शामिल होने जैसी कोई बात नहीं कही। लेकिन, उनका बयान समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है। ठाकरे ने कहा, "उनकी डिमांड क्या है? वे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहते हैं। इसका विरोध कौन करेगा? निर्मला सीतारमण कहाँ हैं?" उन्होंने गहराते NEET-UG और CBSE विवाद के बीच एडमिनिस्ट्रेटिव वैक्यूम और मिनिस्टर्स की जवाबदेही की कमी पर जोर दिया है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।