कॉकरोच जनता पार्टी के एक और नेता का निकला AAP वाला कनेक्शन, कौन हैं आशुतोष रांका
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। उन्हें राजस्थान में पार्टी ने बड़ा पदाधिकारी बनाया था।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अब तक चार चेहरे सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक व्यंग्य के रूप में शुरू किए गए CJP के जो चार चेहरे अभी तक सामने आए हैं, उनमें दो का आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ाव रहा है। संस्थापक अभिजीत दीपके की तरह CJP के एक प्रवक्ता आशुतोष रांका भी 'आप' से नाता रखते हैं।
CJP ने 6 जून को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की गई है। खोजी पत्रकार सौरव दास पार्टी के मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं। कॉटेंट राइटर और फिल्म निर्माता विजेता दहिया के अलावा राजस्थान से आने वाले एक आईआईटीयन आशुतोष रांका को प्रवक्ता बनाया गया है। रांका राजस्थान में 'आप' के नेता बताए जा रहे हैं। वह आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी रहे हैं। 30 दिसंबर 2025 को राजस्थान आम आदमी पार्टी के प्रभारी धीरज टोकस और सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ नियुक्तिों का ऐलान किया था। इसमें भी आशुतोष रांका का नाम शामिल है। आशुतोष रांका को इंटिलेक्चुअल विंग का स्टेट सेक्रेट्री नियुक्त किया गया था। इसके अलावा पर पार्टी के मंच से कई मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भी दिखते थे।
CJP के मुताबिक, आशुतोष रांका भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं। वह इससे पहले लंदन में मैक्किंजे एंड कंपनी में काम कर चुके हैं। पार्टी ने कहा कि रांका पिछले साल भारत लौटे थे और तब से जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न जन अभियानों से जुड़े हुए हैं। इनमें नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद से संबंधित अभियान भी शामिल हैं। हालांकि, उनके परिचय में आम आदमी पार्टी से जुड़ाव का जिक्र नहीं किया गया। अभी यह साफ नहीं है कि रांका आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं या नहीं।
आप से जुड़ाव पर क्या बोले रांका
खुद आशुतोष रांका से भी बुधवार को उनके पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी से जुड़ाव को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने इसे नकारे बिना यह कहा कि मुद्दा किसे के पिछले जुड़ाव का नहीं है। उन्होंने कहा, 'इस देश में जो भी सवाल उठाते हैं वो या तो एंटी नेशनल हो जाते हैं, या पाकिस्तानी कहलाते हैं या किसी राजनीतिक दल की बी टीम कहलाते हैं। जब 17 साल के वेदांत को सीबीआई के पोर्टल पर सवाल उठाने के लिए पाकिस्तानी बोल दिया गया तो हमें उम्मीद सरकार से नहीं है, उनका पूरा इको सिस्टिम लगा हुआ है। हमारी उम्मीद इस देश के युवाओं से है।'
रांका ने और क्या कहा
एक और सवाल के जवाब में रांका ने कहा, 'किसी का पिछला जुड़ाव महत्वपूर्ण नहीं है, यह किसी एक व्यक्ति की नहीं पूरी जेनरेशन की लड़ाई है जिसका सरकार से भरोसा उठ चुका है। इस लड़ाई को व्यक्ति के पास्ट के जुड़ाव से छोटा मत करिए। यह लड़ाई हम सब से बहुत ऊपर है। यह हर उस युवा की लड़ाई है जो उम्मीद खोता जा रहा है। इस देश की एजुकेशन की स्थिति किसी छिपी नहीं है। स्कूल-कॉलेजों का हाल आपको पता है, जॉब है नहीं। पिछले एक महीने में देश के युवाओं को समझ आ चुका है कि सरकारी परीक्षाओं का सिस्टम ध्वस्त हो चुका है। सीजेपी किसी एक व्यक्ति या संगठन से बढ़कर उस युवा की पार्टी है जो अभी भी उम्मीद है कि कोई आकर हमारे के लिए लड़ेगा।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


