जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस भी अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी

लाइव हिन्दुस्तान
share

शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चिल्ला बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया। दिल्ली से सटे जिले के सभी बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस भी अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस भी अलर्ट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चिल्ला बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया। दिल्ली से सटे जिले के सभी बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

पुलिस की प्राथमिकता प्रदर्शन के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े लोगों और प्रदर्शन का समर्थन करने वाले संगठनों के सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। जरूरत के अनुसार सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है।

शुक्रवार को चिल्ला बॉर्डर पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया। दिल्ली से सटे अन्य मार्गों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।अधिकारियों का जोर यह सुनिश्चित करने पर है कि प्रदर्शन के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। हालांकि, जांच अभियान के दौरान कितने लोगों को रोका गया या पूछताछ की गई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर भी नजर

प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया की निगरानी के लिए दो टीमें बनाई हैं। ये टीमें सोशल मीडिया मंचों पर की जा रही पोस्ट और संदेशों पर नजर रख रही हैं। खासतौर पर ऐसी पोस्ट की निगरानी की जा रही है, जिन्हें पुलिस आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाला मानती है। पुलिस का उद्देश्य भ्रामक सूचनाओं, भड़काऊ संदेशों और अफवाहों के प्रसार पर नजर रखना है। संबंधित पोस्ट सामने आने पर तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

नजरबंदी की भी चर्चा

प्रदर्शन से पहले सीजेपी से जुड़े कुछ लोगों को नजरबंद किए जाने की चर्चा भी है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में नजरबंदी की संख्या और संबंधित लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं। बॉर्डर पर तैनाती, वाहनों की जांच और डिजिटल निगरानी के जरिए हालात पर नजर रखी जा रही है। नोएडा पुलिस के लिए चुनौती दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के साथ जिले में सामान्य यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsजंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस भी अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी