हरियाणा से दिल्ली को मिलेगा ज्यादा पानी, नहीं होगी किल्लत: CM रेखा गुप्ता

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में इन दिनों एक बार फिर पानी की कुछ किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसके लिए ट्रांसमिशन लॉस को भी जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अब ज्यादा पानी भेजेगी।

हरियाणा से दिल्ली को मिलेगा ज्यादा पानी, नहीं होगी किल्लत: CM रेखा गुप्ता

दिल्ली में जारी जल संकट के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी निशाना साध रही है। हालांकि सीएम रेखा गुप्ता ने पानी की किल्लत के लिए सिर्फ इवैपोरेशन को जिम्मेदार नहीं ठहराया था और पानी की लीकेज पर भी बात की थी। बीजेपी ने भी पलटवार किया और पूर्व सीएम आतिशी काे पुराने बयान का वीडियो शेयर किया जिसमें वह यही दलील दे रही थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार से बात की गई है और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपील को स्वीकार किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि पानी की कितनी दिक्कत हो रही है, आज कल के समय में जब इतनी गर्मी पड़ रही है। पानी हमारा जो आता है वह इवैपोरेट हो जाता है जिसके कारण कमी होती है। कुछ लीकेज हो जोती है तो उसके चलते शॉर्टेज हो जाता है। मैंने तुरंत हरियाणा के सीएम को फोन किया और उन्होंने कहा कि हम आपको एक्सट्रा पानी देंगे ताकी दिल्ली को पानी की कमी ना हो।

दिल्ली में क्यों हो रही पानी की कमी?

सीएम रेखा गुप्ता ने पानी लीकेज को भी जल सकंट का बड़ा कारण बताया है जिसे ट्रांसमिशन लॉस भी कहते हैं। दरअसल दिल्ली पानी के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर है। इसका करीब 61 फीसदी हिस्सा हरियाणा से और 25 फीसदी हिस्सा उत्तप प्रदेश से और बाकी बच्चा हिस्सा ग्राउंडवाटर सोर्स से आता है। दिल्ली में पानी का संकट लगातार गंभीर बना हुआ है।

हरियाणा के मुनक नहर से 55 क्यूसेक एक्स्ट्रा पानी छोड़ने के बावजूद कोई खास राहत नहीं मिली है। आम तौर पर दिल्ली में पानी की कुल मांग 1250 mgd है लेकिन इसे मिलता केवल 1,002 mgd है। अब भीषण गर्मी के बीच ये उपलब्ता इससे भी घटकर ल 904-905 mgd रह गई है।

फिलहाल की स्थिति पर गौर करें तो यमुना नदी का प्राकृतिक रास्ता पूरी तरह सूख चुका है। वहीं हरियाणा से पानी आने के दो मुख्य माध्यम है, एक हथनीकुंड बैराज और दूसरा मुनक नहर। मुनक नहर का रास्ता सीमीत है, इसके लिए पानी की कमी पूरी नहीं हो पाती और हथनीकुंड बैराज से आने वाला पानी ट्रांसमिशन लॉस के चलते दिल्ली तक पूरा नहीं पहुंच पाता। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि 200 से 225 क्यूसेक पानी दिल्ली के वजीराबाद तक नहीं आता, तब तक पानी की कमी जारी रह सकती है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।