Hindi Newsएनसीआर NewsCM Rekha Gupta says Delhi Govt working to shift Tihar Jail, expand courts
शहर के बाहरी इलाके में शिफ्ट होगी तिहाड़ जेल, योजना पर काम कर रही दिल्ली सरकार; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताई वजह

शहर के बाहरी इलाके में शिफ्ट होगी तिहाड़ जेल, योजना पर काम कर रही दिल्ली सरकार; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताई वजह

संक्षेप:

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद कानूनी ढांचे को आसान बनाने और प्रक्रियात्मक बाधाओं को कम करने के लिए सैकड़ों पुराने कानूनों को रद्द कर दिया गया और लगभग 1,500 कानूनों को हटा दिया गया।

Dec 13, 2025 11:01 pm ISTSourabh Jain एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ जेल को शहर के बाहरी इलाके में शिफ्ट करने की योजना पर काम कर रही है। इस बात की जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि इसका मकसद जेल कीं भारी भीड़भाड़ को कम करना और जेल की स्थितियों में सुधार करना है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बुनियादी न्यायिक ढांचे का विस्तार करने और न्याय तक पहुंच में सुधार के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों को मजबूत करने पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि न्याय देना शासन का मुख्य काम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोसाइटी ऑफ़ इंडियन लॉ फर्म्स (SILF) के 25वें वर्षगांठ समारोह को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा, 'जब तक आसानी से न्याय नहीं मिलने लग जाता, तब तक जीवन में आसानी हासिल नहीं की जा सकती। इसीलिए हम ज़्यादा कोर्टरूम और कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने, फास्ट-ट्रैक अदालतों को मज़बूत करने और तिहाड़ जेल को दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने की दिशा में काम कर रहे हैं।'

बता दें कि मौजूदा तिहाड़ जेल का निर्माण साल 1958 में हुआ था, और इसे लगभग 10,026 कैदियों को रखने के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन वर्तमान में इसमें 19,500 से ज्यादा कैदियों को रखा जा रहा है, जिसके चलते वहां भारी भीड़भाड़ और सुरक्षा चुनौतियां पैदा हो रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर किए गए कानूनी सुधारों पर भी ज़ोर दिया, और बताया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद कानूनी ढांचे को आसान बनाने और प्रक्रियात्मक बाधाओं को कम करने के लिए सैकड़ों पुराने कानूनों को रद्द कर दिया गया और लगभग 1,500 कानूनों को हटा दिया गया।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।