Hindi Newsएनसीआर Newscm rekha gupta revels delhi 100 atal canteen opening date food menu and price
दिल्ली में कब खुलेंगी 100 अटल कैंटीन, फूड मेन्यू में क्या और कितना दाम? CM रेखा गुप्ता ने सब बताया

दिल्ली में कब खुलेंगी 100 अटल कैंटीन, फूड मेन्यू में क्या और कितना दाम? CM रेखा गुप्ता ने सब बताया

संक्षेप:

Delhi Atal canteens: दिल्ली में गरीबों, श्रमिकों और आम नागरिकों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार जल्द ही अटल कैंटीन योजना शुरू करने जा रही है। इसमें केवल 5 रुपये में नागरिकों को स्वच्छ, गरम और पौष्टिक भोजन मिलेगा। 

Nov 08, 2025 06:07 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली में गरीबों, श्रमिकों और आम नागरिकों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार जल्द ही अटल कैंटीन योजना शुरू करने जा रही है। इसमें केवल 5 रुपये में नागरिकों को स्वच्छ, गरम और पौष्टिक भोजन मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए राहत का माध्यम बनेगी, बल्कि सामाजिक समानता और गरिमा के सिद्धांत को भी सशक्त करेगी। आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू की जाएंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती दौर में राजधानी के 100 स्थानों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी। इसके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। चुने गए केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी चयनित संस्थाओं को सौंपी जा रही है। इसके लिए एक अंतर-विभागीय समिति द्वारा स्थान चयन, मेन्यू, वितरण प्रणाली और प्रबंधन आदि की अनुशंसाओं को लागू किया गया है। कैंटीन के मेन्यू में दाल-चावल, सब्जी और रोटी शामिल होगी। प्रत्येक कैंटीन पर सुबह-शाम 500-500 थाली परोसी जाएंगी। मुख्यमंत्री के अनुसार भोजन की गुणवत्ता कायम रखने के लिए सरकार सब्सिडी अदा कर रही है।

डिजिटल टोकन प्रणाली लागू होगी : मुख्यमंत्री ने बताया कि भोजन वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया को डिजिटल टोकन प्रणाली से संचालित किया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता की संभावना समाप्त हो सके। सभी वितरण केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे ड्यूसिब के डिजिटल प्लेटफार्म से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। रसोई में सभी आधुनिक उपकरण, एलपीजी आधारित कुकिंग सिस्टम, इंडस्ट्रियल आरओ जल व्यवस्था और फ्रिज की सुविधा अनिवार्य की गई है।

भोजन की लैब में कराई जाएगी जांच : भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एफएसएसएआई एवं एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं द्वारा भोजन और कच्चे माल के नमूने जांच के लिए समय-समय पर लिए जाएंगे। एजेंसी को भोजन वितरण का मासिक लेखा-जोखा, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र तथा खाद्य सुरक्षा लाइसेंस जमा करना होगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।