दिल्ली में PG-हॉस्टल की जांच, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ऐक्शन; सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का क्या आदेश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और घायल छात्रों के इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। 

दिल्ली में PG-हॉस्टल की जांच, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ऐक्शन; सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का क्या आदेश
सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का क्या आदेश

राजीव शर्मा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए भवन हादसे से प्रभावित हुए छात्रों के परिजनों से एम्स में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से छात्रों के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। छात्रों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स के डॉक्टरों से घायल छात्रों की स्थिति और उन्हें दिए जा रहे इलाज जानकारी भी ली। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्रों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है । मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी घायल छात्रों को सर्वोत्तम संभव इलाज और हर आवश्यक इलाज सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि उपचार से जुड़ी किसी भी आवश्यकता में सरकार हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों से हिम्मत बनाए रखने का आग्रह किया।

हादसे के लिए हर जिम्मेदार व्यक्ति पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने परिजनों को यह भी बताया कि सत्य निकेतन हादसे के संबंध में कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। हादसे से संबंधित भवन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता घायल बच्चों का जीवन बचाना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। सरकार प्रभावित परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और उनकी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

दिल्ली में पीजी होस्टलों की व्यापक सुरक्षा जांच शुरू

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सख्त निर्देशों पर दिल्ली में पीजी होस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा तेज कर दी गई है। नगर निगम को अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी पीजी होस्टलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जोन के अधिकारियों को भवन सुरक्षा, आवश्यक अनुमतियों, फायर सेफ्टी एनओसी, स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट और अन्य निर्धारित मानकों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जोनल स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी इस पूरी कार्रवाई की निगरानी करेंगे।

जर्जर भवनों को घोषित किया गया खतरनाक

मुख्यमंत्री ने सत्य निकेतन में घटनास्थल के आसपास के भवनों में काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर निगम को जन-सुरक्षा के हित में दुर्घटना स्थल के पास बने जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी व्यवस्थित तरीके से भवन के अंदर मौजूद छात्रों का सामान सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। सभी छात्रों और स्थानीय निवासियों से अधिकारियों का सहयोग करने का अनुरोध किया जाता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जब तक सुरक्षा सुनिश्चित न हो, वहां किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए और श्रमिकों की जान को खतरे में डालने वाली गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। दिल्ली में नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsPG-हॉस्टल की जांच; सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का क्या आदेश