CM रेखा गुप्ता की लग्जरी कुर्सी पर इंटरनेट में बहस, केजरीवाल के ‘शीशमहल’ से हो रही तुलना

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 25 मई को इंटरनेट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिस लग्जरी कुर्सी पर वो बैठीं थी। उसे लेकर इंटरनेट पर बहस हो गई है। लोग कुर्सी की केजरीवाल के 'शीशमहल' से तुलना कर रहे हैं।

CM रेखा गुप्ता की लग्जरी कुर्सी पर इंटरनेट में बहस, केजरीवाल के ‘शीशमहल’ से हो रही तुलना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। यह तस्वीर अभिनेता राकेश बेदी के साथ हुई एक बैठक की थी। तस्वीर में रेखा गुप्ता जिस कुर्सी पर बैठी दिखीं, उसे लेकर इंटरनेट में बहस हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि यह रेड ओक कंपनी की 'इम्पीरियो' एग्जीक्यूटिव चेयर है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भी सीएम रेखा गुप्ता निशाना साधा है। आप ने तस्वीर शेयर करते हुए पूछा है- क्या इस कुर्सी की कीमत बता सकते हैं?

दावा किया जा रहा है कि इस कुर्सी की कीमत 66 हजार रुपये से लेकर 82600 रुपये तक हो सकती है। इस लग्जरी कुर्सी में इलेक्ट्रॉनिक मसाज फीचर, पीछे झुकने की सुविधा, ऑटोमैटिक फुटरेस्ट, फोम कुशन और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसी सुविधाएं हैं।

तस्वीर वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस

रेखा गुप्ता ने यह तस्वीर 25 मई को अपने आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट की थी। तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि दिल्ली में लोगों की अनगिनत समस्याएं हैं, ऐसे समय में इतनी महंगी कुर्सी सही संदेश नहीं देती। कुछ यूजर्स ने यह भी पूछा कि क्या यह कुर्सी सरकारी पैसे से खरीदी गई है?

भाजपा और आप के दावे

वहीं भाजपा समर्थकों और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रेखा गुप्ता का बचाव किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रेनोवेशन विवाद से इसकी तुलना की। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “रेखा गुप्ता जी देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। क्या वे 60 हजार रुपये की कुर्सी पर भी नहीं बैठ सकतीं? आजकल एक सामान्य विधायक भी लाखों रुपये के जूते पहनता है और यहां बात मुख्यमंत्री की कुर्सी की हो रही है।”

केजरीवाल के शीशमहल से तुलना

एक अन्य पोस्ट में लिखा गया, “सिर्फ 66 हजार की कुर्सी और ये लोग केजरीवाल के शीशमहल को लेकर आरोप लगाते हैं।” एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “केजरीवाल के शीशमहल के टॉयलेट सीट की कीमत में ऐसी 50 कुर्सियां आ जाएंगी।”

कुछ लोगों ने राजनीति पर भी सवाल उठाए। एक टिप्पणी में लिखा गया, “ये दोनों पार्टियां जनता के सामने लड़ती हैं, लेकिन अंदर से एक जैसी हैं।” कुछ लोगों ने तंज भी कसा है। एक यूजर ने लिखा, “अच्छी कुर्सी है, टैक्स के पैसे का बढ़िया इस्तेमाल।”

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।