Hindi Newsएनसीआर NewsCM Rekha Gupta Invite Youth On Luch Check Date
दिल्ली की CM ने युवाओं को दिया लंच का न्योता, तारीख भी बताई

दिल्ली की CM ने युवाओं को दिया लंच का न्योता, तारीख भी बताई

संक्षेप:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी युवाओं को लंच पर चर्चा के लिए बुलाया है। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवल पर उन्होंने युवाओं को लंच पर आमंत्रित किया है।

Jan 06, 2026 05:32 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी युवाओं को लंच पर चर्चा के लिए बुलाया है। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस है। इस मौके पर उन्होंने 11 जनवरी को युवाओं को लंच पर आमंत्रित किया है और उनसे उनकी समस्याओं और सुझावों को लेकर खुलकर बातचीत करने के लिए कहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 12 जनवरी को सोमवार है, वर्किंग डे हैं ऐसे में कई लोगों के लिए सोमवार को लंच पर आना मुश्किल हो सकता है। इसलिए 11 जनवरी यानी रविवार का दिन चुना गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा है कि इस दौरान युवा पिछले 11 सालों में उन्हें क्या-क्या समस्याएं हुई, मुझे बता सकते हैं। इसी के साथ हमारी सरकार के लिए सुझाव और 11 महीनों का रिव्यू भी दे सकते हैं। इसके साथ युवाओं के सुझावों को ऐक्शन में कैसे बदला जाए, इस पर भी चर्चा होगी।

किन लोगों को मिलेगा मौका?

सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से समस्याओं का समाधान डायरेक्ट मैसेज या कमेंट के जरिए भेजने के लिए कहा है। इसके बाद इनमें से 15 से 20 लोगों का चयन होगा और उनके साथ लंच पर चर्चा की जाएगी। सीएम ने बताया कि ये पहला लंत होगा और आने वाले समय में ऐसे कई और लंच भी होंगे।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।